लखनऊ । राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने व मानदेय बढ़ाने समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को राजधानी में अलग-अलग संगठनों के बैनर तले जुटीं आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायों, सहायिकाओं का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके आवास पर मिला। मुख्यमंत्री ने दोनों संगठनों के नेताओं की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगों का निस्तारण हर हाल में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायों व सहायिकाओं का मान देय बढ़ाया जाएगा और उनके नियमितीकरण किये जाने का घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उनके लिए एक अलग से आयोग का भी गठन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन मिलने के बाद दोनों संगठनों ने आंदोलन इस शर्त के साथ स्थगित कर दिया कि एक माह में मांगे पूरी न होने पर दोबारा आंदोलन किया जाएगा। प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दोपहर बाद राजधानी में एकत्रित आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायों व सहायिकाओं के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री का संदेश मिलने के बाद दोनों संगठन के नेता मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायों की मांगों को विस्तार से सुना और आश्वासन दिया कि वे अपना आंदोलन समाप्त कर वापस घर जाए और उनकी ज्यादातर मांगे एक माह के भीतर पूरी करा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोनों संगठनों के नेताओं को आश्वासन दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायों व सहायिकाओं का मानदेय अगले महीने बढ़ा दिया जाएगा।
मुख्य मांग राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायों के नियमितीकरण को पार्टी के घोषणापत्र में प्रमुखता से रखा जाएगा। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद लगातार 19 दिनों से जवाहर भवन में अनशन कर रही सभी आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उप्र आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायां व सहायिका संघ की अध्यक्ष किरन वर्मा ने कहा कि अगर एक माह में उनकी नौ सूत्री मांगों पर विचार नहीं किया गया तो दोबारा आंदोलन करने को विवश होंगी।
वहीं उप्र राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रमेश प्रकाश राव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायों के प्रति अपनी पूरी सहानभूति दिखाते हुए आश्वासन दिया है कि उनकी जायज मांगे पूरी कर दी जाएंगी और अगले महीने से मानदेय बढ़ा दिया जाएगा। परिणाम स्वरूप दोनों संगठनों ने मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया है। इससे पूर्व लक्ष्मण मेला मैदान में हजारों कार्यकतर्््िायां ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उधर दूसरी ओर नौ सूत्री मांगों को लेकर लगातार 19 दिनों से जवाहर भवन परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकतर्््िायों ने संघ की अध्यक्ष किरन वर्मा ने नेतृत्व में लगातार डटकर आंदोलन कर रहीं थी।
No comments:
Write comments