जिला मजिस्ट्रेट शंभु कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्र स्थित मतदान स्थलों का सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 11 कर्मियों को निलंबित तो 15 के खिलाफ अगले आदेश तक वेतन बाधित करने की कार्रवाई की गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की जांच में पडरौना विकास खंड के प्रा.वि. पिपरा शोभमल, प्रा.वि. पिपरा जटामपुर, उच्च प्रावि पिपरा जटामपुर, प्रा.वि. सोहरौना, विशुनपुरा विकास खंड का प्रा.वि. मश्रौली, कसया विकास खंड का प्रा.वि. झुंगवा बंद मिला। इसी तरह नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भरवलिया, प्रा.वि. बहादुरगंज, प्रा.वि. भिसवा लाला, प्रा.वि. भरवलिया, प्रा.वि. तरया हरिकेश, प्रा.वि. कनिकौरा, प्रा.वि. मोतीपाकड़ कबिलसवा, प्रा.वि. रामपुर महारथ, उच्च प्रा.वि. रामकोला, प्रा.वि. शेरपुर बड़हरा, प्रा.वि. अमवा दीगर पर तैनात पदाभिहित अधिकारी व बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। देर शाम जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चिन्हित कर्मियों कुमारी रोशनी, कैलाश शुक्ल, सीमा कुमारी, रंजू जायसवाल, सुमित तिवारी, केदारनाथ गुप्त, रेनू सिंह, गौतम उपाध्याय, रियाज अहमद, मिठाई लाल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। वहीं साधना मल्ल, प्रियंका मिश्र, श्वेता सिंह, देवेंद्र मिश्र, अशोक कुमार, फरहत जहां, इश्तखार, आदित्य कुमार तिवारी, संतोष कुमार पांडेय, प्रतिमा राय, प्रिति गुप्ता, पद्मेष्ठिता मालवीय, ममता पांडेय, सुनीता मिश्र व रामाकांत कुशवाहा का वेतन अगले आदेश तक वेतन बाधित कर दिया गया।
No comments:
Write comments