परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में एमडीएम से लाभान्वित होने वाले बच्चों को अब धनतेरस के दिन थाली-गिलास के तोहफे से नवाजा जाएगा। शुक्रवार को बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक की और शासन से आई गाइड लाइन बताई। शासन की मंशा के अनुसार योजना के धरातल पर क्रियान्वयन पर बल दिया। शासनादेश पढ़कर बच्चों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिले के 12 ब्लाकों और फतेहपुर व ¨बदकी नगर शिक्षा क्षेत्र के 1,29,167 छात्र-छात्रओं को थाली-गिलास के पहले वितरण में लाभान्वित किया जाना है। 28 अक्टूबर धनतेरस के दिन स्कूलों में आयोजन करके वितरण कराए जाने के निर्देश दिए गए।1
बीएसए विनय कुमार सिंह ने ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को सैंपल में आए थाली-गिलास के सेट सौंपे। बताया कि वितरण एमडीएम वितरण पंजिका के अनुसार होगा। वितरण के बाद 2-2 सेट जांच के लिए दिए जा रहे कपड़े में सील करके प्रयोगशाला भेजना होगा। योजना को पारदर्शी बनाने के लिए डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन होगा जो मानीटरिंग करेंगी। ब्लाकों में एबीएसए नोडल अफसर होंगे तथा मुख्यालय में वह खुद नोडल अफसर का काम करेंगे।
वितरण के दिन डीएम-सीडीओ-एडीएम सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों को मुख्य अतिथि बनाया जाना है। टूटे बर्तनों की वापसी की जाएगी।
No comments:
Write comments