विद्यालयों में समाजवादी बैनर के तले फल खा रहे बच्चों की पीठ पर समाजवादी रंग दिखेगा। स्कूली बच्चों को दिए जाने वाले बैग में भी सपा के रंग का हैं। हालांकि अभी नमूना ही आया है लेकिन बैग वितरण के बाद हर बच्चे के पास सपाई सरकार का बैग होगा। पूरे प्रदेश में चल रही प्रक्रिया में बच्चों की संख्या को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब बस बैग आने का इंतजार है। जिले में देखा जाए तो चार लाख 98 हजार से अधिक बच्चों को बैग दिए जाएंगे।
परिषदीय विद्यालयों के साथ ही सहायता प्राप्त, मदरसा व अन्य सरकार से मदद प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को निशुल्क बैग दिए जाने हैं। जिसकी पूर्व में ही घोषणा हो चुकी है। विद्यालयों में बच्चों को फल खिलाने की योजना के बाद बैग वितरण दूसरी योजना है। फल वितरण योजना को समाजवादी पौष्टिक आहार योजना नाम देते हुए हर विद्यालय में सोमवार को इसका बैनर लगाकर फल वितरण का आदेश दिया गया था। तो बैगों में भी सरकार का रंग दिख रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बच्चों के बैग का जो रंग तैयार किया गया है वह समाजवादी पार्टी के रंग का है, हालांकि रंगों की सेटिंग में अंतर है लेकिन बैग सपाई ही दिख रहा है और इसका नमूना भी जारी कर दिया गया है। वैसे अभी बैग न आए हैं और न ही आने की प्रक्रिया शुरु हुई है लेकिन शासन स्तर से बच्चों की संख्या मांग ली गई है। जिसमें देखा जाए तो जिले में करीब चार लाख 98 हजार 28 बच्चों को बैग दिए जाएंगे। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता राजीव मिश्र ने बताया कि बच्चों की संख्या भेजी जा चुकी है और शासन से ही बैग भेजे जाएंगे। बैग आते ही जल्द ही उनका वितरण शुरु करा दिया जाएगा

No comments:
Write comments