DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, October 23, 2016

28 अक्टूबर को बिजनौर के सभी स्कूलों में होगा वितरण, औसतन रोजाना उपस्थित छात्रों को ही मिलेंगे बर्तन, धनतेरस पर परिषदीय छात्रों को मिलेगा नए बर्तनों का तोहफा

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं को इस दीपावली की धनतेरस पर प्रदेश सरकार नए बर्तन का तोहफा देगी। प्रत्येक छात्र को सरकार की ओर से एक थाली व गिलास का सैट उपलब्ध कराए जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारी जिले के जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 28 अक्टूबर धनतेरस के दिन बर्तन छात्रों को वितरण कराएंगे। इसके लिए विभाग व टास्कफोर्स में शामिल अधिकारियों की 26 अक्टूबर को डीएम की अध्यक्षता में मीटिंग भी होगी।

वर्षो पुराने बर्तनों में खाना खाते आ रहे परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्रओं को अब उनसे मुक्ति मिलने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से दीपावली की धनतेरस पर तोहफे में छात्र-छात्रओं को नए बर्तन देने जा रहे हैं। यानि धनतेरस के दिन बच्चे नए बर्तन में मिड-डे मील खाएंगे। जिले के 1796 प्राथमिक विद्यालय और 756 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे मील परोसा जा रहा है। मिड-डे मील के साथ छात्र-छात्रओं को सोमवार को फल व बुधवार को दूध दिया जाता है। स्कूलों में फिलहाल छात्र-छात्रएं कई वर्षो से पुराने बर्तनों में खाना खा रहे हैं। जिला समन्वयक मिड-डे मील आशु कुमार ने बताया कि स्कूलों में पंजीकृत दो लाख 75 हजार में से 60 प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र-छात्रएं ही हैं। इसी कारण जिले के 60 प्रतिशत अर्थात् एक लाख 65 हजार छात्रों को नए बर्तन दिए जाएंगे। लखनऊ से आए नए बर्तनों को ही परिषदीय स्कूलों में भेजा जाएगा। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद्र ने बताया कि 28 अक्टूबर को बर्तन वितरण होने के संबंध में डीएम की उपस्थित 26 को मीटिंग होगी

No comments:
Write comments