DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, October 23, 2016

घंटों इंतजार करने के बाद बैरंग लौटे छात्र, शिक्षकों की लगी बीएलओ ड्यूटी, शिक्षकों की गैरहाजिरी से स्कूलों पर लटका ताला

ग्रामीण इलाकों में बदहाल बेसिक शिक्षा का नया नमूना सामने आया है। क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षकों की गैरहाजिरी के चलते शनिवार को विद्यालय परिसर में ताला लटका रहा। छात्र-छात्रएं घंटों तक शिक्षकों की राह तकते रहे, लेकिन उनके विद्यालय नहीं पहुंचने पर उन्हें बैरंग घरों को वापस लौटना पड़ा।

जानकारी के अनुसार गांव अगवानपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कुल 17 छात्र-छात्रएं पंजीकृत हैं। उनके शिक्षण की जिम्मेदारी मुख्य अध्यापिका भारती बाला व सहायक अध्यापक टीकेश कुमार को सौंपी गई है। बताया जाता है कि शनिवार को जहां सहायक अध्यापक टीकेश कुमार बीएलओ ड्यूटी लगने के चलते स्कूल नहीं पहुंचे तो वहीं मुख्य अध्यापिका भारती बाला भी विद्यालय से नदारद रही। दोनों ही शिक्षकों के स्कूल नहीं पहुंचने के चलते वहां ताला लटका रहा। स्कूल में रोज की तरह पढ़ाई करने पहुंचे छात्र-छात्रओं का घंटों तक शिक्षकों का इंतजार करने के बाद बैरंग घर वापस लौटना पड़ा। इस बाबत बीईओ सुभाष कुमार का कहना है कि संभव है कि मुख्य अध्यापिका अवकाश पर रही हों, जिसके चलते वह विद्यालय नहीं पहुंच सकीं। उन्होंने प्रकरण की पूरी जानकारी व जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

No comments:
Write comments