DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, October 19, 2016

हाईकोर्ट ने कहा, कन्या विद्यालयों में छह शौचालय जरूरी, दाखिल याचिका पर शिक्षा निदेशक को दस दिन में प्रस्ताव तैयार कर पेश करने का आदेश दिया

इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि स्कूलों में कम से कम छह शौचालय होने चाहिए, खासतौर पर बालिका कालेजों में। इसके निर्माण के लिए विद्यालय सांसद निधि से मदद ली जा सकती है। इसी के साथ कोर्ट ने कन्या विद्यालय चुर्खी, जालौन में पेयजल आपूर्ति, शौचालय की सुविधा को लेकर दाखिल याचिका पर शिक्षा निदेशक को दस दिन में प्रस्ताव तैयार कर पेश करने का आदेश दिया है। 


यह आदेश मुख्य न्यायाधीश डीबी भोसले तथा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने कृष्ण प्रकाश तिवारी की जनहित याचिका पर दिया है। कोर्ट ने शिक्षा निदेशक को अगली सुनवाई की तिथि पर हाजिर रहने का निर्देश दिया है। सरकार की तरफ से दाखिल हलफनामे में बताया गया कि स्कूल में दो शौचालय व दो मूत्रलय हैं दो अन्य शौचालयों का सोख्ता तैयार है। स्वच्छ पेयजल के लिए हैंडपंप लगाया गया है। कोर्ट ने छह शौचालय बनाने की कार्ययोजना तैयार कर पेश करने का आदेश दिया है।

No comments:
Write comments