DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, December 9, 2016

बैग वितरण को मिली हरी झंडी, बेसिक शिक्षा निदेशक ने दिया क्रय आदेश जारी करने का फरमान तीन फर्मे करेंगी आपूर्ति, एक बैग का 144 रुपये 40 पैसे देगी सरकार

सरकारी व सहायता प्राप्त विद्यालयों के साथ ही मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को अब जुगाड़ के बैग में कापी किताबें नहीं रखनी होंगी। देर से ही सही सरकार ने बच्चों के बैग वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में तीन फर्मों को बैग आपूर्ति करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक व दो के एक जैसे जबकि तीन, चार, पांच को दूसरी तरह के बैग होंगे। वहीं जूनियर स्कूलों में छह से आठ तक के बच्चों के बैग भी अलग तरह के दिए जाएंगे। बेसिक शिक्षा निदेशक ने बीएसए से बच्चों की संख्या के अनुसार निर्धारित की गई फर्मों को क्रय आदेश जारी करने का आदेश दिया है।

परिषदीय विद्यालयों के साथ ही सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल, मदरसे, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय इंटर कालेजों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को नि:शुल्क स्कूली बैग देने की घोषणा हुई थी। बच्चों की संख्या भी मांग ली गई थी लेकिन प्रक्रिया ठंडे बस्ते में पड़ी थी लेकिन अब इसे हरी झंडी दे दी गई है। शासन स्तर से बच्चों को कक्षा अनुसार तीन तरह के बैग दिए जाएंगे। पाठ्य पुस्तकों की तरह बैग की आपूर्ति की जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक के आदेश के अनुसार तीन फर्मो को प्रदेश में बैग आपूर्ति करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हरदोई में अभिलाषा कामर्शियल प्राइवेट लिमिटेड बैग की आपूर्ति करेगी। निर्धारित कीमत के बैगों को यह फर्मो विकास खंड स्तर या जिले से निर्धारित वितरण केंद्र तक पहुंचाएंगी और फिर वहां से स्कूलों में बैग पहुंचाए जाएंगे। सरकार एक बैग के लिए 144 रुपये 40 पैसे संबंधित फर्म को देगी। बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश बाबू शर्मा ने सभी बीएसए को जिलों के लिए आवंटित की गई फर्मों को क्रय आदेश जारी करने का फरमान दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पाठ्य पुस्तकों की तरह ही स्कूली बैगों की आपूर्ति होगी। देखा जाए तो अभी क्रय आदेश मांगे गए हैं। बैग वितरण कब शुरू हो पाएगा यह बाद की बात है। हालांकि बेसिक शिक्षा निदेशक ने जल्द से जल्द फर्म को क्रय आदेश जारी कर उसकी प्रति निदेशालय भेजने की बात कही है। उन्होंने लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

4.98 लाख बच्चों को मिलेंगे बैग जिले के 19 विकास खंड और नगर क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले चार लाख 98 हजार 28 बच्चों को स्कूली बैग मिलेंगे। हालांकि इसमें कस्तूरबा विद्यालयों की छात्रएं नहीं शामिल हैं। बच्चों की संख्या में देखें तो कक्षा एक व दो के एक लाख 32 हजार 195, कक्षा तीन से पांच तक के दो लाख 27 हजार 482 तथा छह से आठ तक के एक लाख 38 हजार 351 बच्चों को मिलाकर कुल चार लाख 98 हजार 28 बच्चों को बैग मिलेंगे।

No comments:
Write comments