DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, December 5, 2016

बरेली : स्कूल बंद होने के समय से आधा घंटे पहले स्कूलों का औचक निरीक्षण के निर्देश, शिक्षक बताएंगे, कितने घंटे बच्चों को पढ़ाया, बेसिक के शिक्षकों का हिसाब रखेगी सरकार, बताने होंगे माह में कितने घंटे बच्चों को पढ़ाया

सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई को लेकर प्रदेश सरकार चिंतित है। तमाम सर्वे में सामने आई बात के बाद सरकार ने अब एक्शन लेना शुरू किया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक प्रतिदिन यह बताएंगे कि उन्होंने कितने घंटे बच्चों को पढ़ाया और कितने पीरियड माह में उन्होंने लिए।

सूत्रों का कहना है कि सरकार के अनुसार सर्वे में बात भी सामने आई है कि महिला शिक्षक स्कूल बंद होने से पहले विद्यालय छोड़ रही हैं। कई जिलों में यह पाया गया है।

ऐसे में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्कूल बंद होने के समय से आधा घंटे पहले स्कूलों का औचक निरीक्षण कर उसकी रिपोर्ट दें।

अधिकारी कागजों में निरीक्षण कर कोरम पूरा न करें। यह भी निर्देश दिए हैं कि अधिकारी शिक्षकों से सांठगांठ न करें।

अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन करें। सरकार ने यह भी कहा है कि ब्लाक स्तरीय अधिकारी ऐसे शिक्षकों को छूट देते हैं जो उनके करीबी हैं या कोई खेल होता है। ऐसे में स्कूलों की स्थिति ठीक नहीं रह पाती। वह शिक्षक स्कूल नहीं जाते।

No comments:
Write comments