DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, December 5, 2016

हाथरस : दोहरी नियुक्ति मामले में शिक्षक नेता को घेरने की बन रही रणनीति, अनेक संघटनों का समर्थन प्राप्त कर शिकायत कर्ता आज बैठेंगे धरने पर, बीएसए ने की पुलिस बल की मांग

शिक्षक नेता को घेरने की बन रही रणनीति, तहसील दिवस में की गई थी शिक्षक नेता की नियुक्ति की शिकायत, शिक्षक नेता के खिलाफ अनशन पर बैठेंगे बाबूलाल
संवाद सहयोगी, हाथरस : पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई में शिक्षक की नियुक्ति गलत होने की शिकायत पिछले नौ साल से समय-समय पर बीएसए से होती रहती है। हर जांच में शिक्षक सही पाए जाते हैं। अब एक फिर उनकी नियुक्ति गलत होने का जिन्न बाहर निकल आया है। उनकी गलत नियुक्ति के विरोध में पूर्व शिक्षक बाबू लाल सोमवार को अनशन पर बैठने जा रहे हैं। बीएसए ने कार्यालय पर पुलिस मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है। क्या है मामला : पूर्व माध्यमिक विद्यालय खेड़ा बरामई में शिक्षक सुरेश कुमार शर्मा की नियुक्ति की शिकायत कई सालों से की जा रही है। बस शिकायतकर्ता का नाम बदल जाता है। इस दौरान कई बीएसए ने नियुक्ति की जांच कराई गई, इसमें वो पाक-साफ निकले। कई माह पहले बीएसए ने शिक्षक को शिकायत के आधार पर निलंबित कर दिया था। मगर, चौबीस घंटे में बहाल कर दिया गया। उन्होंने भी जांच कराई। रिटायर्ड शिक्षक बाबूलाल से तहसील दिवस में शिकायत कर दी। शिकायत के आधार पर बीएसए ने जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान नंदित गुप्ता को सौंपी है। 1दबाव बनाने का प्रयास : खंड शिक्षा अधिकारी मुरसान ने अपनी रिपोर्ट बीएसए को दे दी। इसका अवलोकन बीएसए कर रही हैं, लेकिन अब शिक्षक नेता पर कार्रवाई कराने के लिए शिकायतकर्ता अनशन पर बैठने की तैयारी में हैं। शिक्षक नेता को घेरने के लिए शिकायतकर्ता को सह समन्वयक ज्ञानोदय अनुश्रवण एसोसिएशन, उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, उप्र पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया है।प्राथमिक शिक्षक संघ ने धरना-प्रदर्शन करने का ज्ञापन दिया था। वहीं नियुक्ति प्रकरण में शिकायत करने वाला शिकायतकर्ता अनशन करने की बात कह रहा है। कार्यालय के कामकाज में व्यवधान पैदा न हो और शांति व्यवस्था बनी रही। इसके लिए जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को पत्र लिखा गया है। 1-रेखा सुमन, बीएसए, हाथरस।प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ता है। संगठन के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, जबकि पूर्व में कई बार अधिकारियों के स्तर से जांच पड़ताल हो चुकी है। कई संगठन उनके संगठन को तोड़ने का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, जो पूरा नहीं होने दिया जाएगा। 1-विजयवीर, जिला मंत्री1प्राथमिक शिक्षक संघ।




No comments:
Write comments