झाँसी। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की जनपदीय शैक्षिक गोष्ठी का आयोजन भगवती विवाह घर दतिया गेट पर श्रीकृष्ण त्रिवेदी प्रदेश संगठन मंत्री, रामलखन भार्गव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्राची चौबे प्रान्तीय मंत्री के संयुक्त मुख्य आतिथ्य में किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षकों की एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला संयोजक अरविन्द श्रीवास्तव एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया । मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण त्रिवेदी प्रदेश संगठन मंत्री ने प्रदेश में भृष्टाचार मुक्त शिक्षा विभाग का संकल्प दोहराते हुए शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामलखन भार्गव ने शिक्षकों की समस्याओं को प्रस्तुत करते उनके निस्तारण की ओर उच्चाधिकारियों का ध्यानाकर्षित कराया। प्रारम्भ में जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि अंतर्जनपदीय शिक्षकों का उत्पीणन सर्वाधिक किया जा रहा है। उनकी एलपीसी, सार्विस बुक, आने के बाद भी वेतन नहीं लगाया जा रहा है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने वेतन व एरियर का भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष ललितपुर रविकान्त ताम्रकार व जिलाध्यक्ष जालौन राजेन्द्र राजपूत ने कहा कि जिला इकाई झाँसी की मदद करने के लिए वो हमेशा तैयार रहेंगे जब भी उनसे सहयोग के लिये कहा जायेगा वो समस्त कार्यकारिणी के साथ तत्काल झाँसी पहुंचेंगे व तन, मन, धन से यथासंभव सहयोग करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने की। गोष्ठी में जनपद ललितपुर जिलाध्यक्ष रविकान्त ताम्रकार, जनपद जालौन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, मण्डल अध्यक्ष कानपुर प्रताप सिंह कटियार, जिलाध्यक्ष हमीरपुर लखन लाल सक्सेना, सुरेश वर्मा जिला ऑडिटर जालौन, बृजेश श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष जालौन, गिरीश श्रीवास्तव, मोहन लाल, रिजवान उल्ला खां, अभिषेक सिंह, महेन्द्र वर्मा, सुधाकर, विनय कुमार शर्मा, अभिषेक सिंह, नेतराम, चंद्रभान, जितेन्द्र ठाकुर, हरीप्रकाश, जयवीर सिंह, आशिक अली, राहुल पांचाल, दीपक सैनी, महेश कुशवाहा, जयप्रकश, संजय आर्या, मंजू नामदेव, सुमन पस्तोर, दीपा यादव, बबली वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया।
No comments:
Write comments