DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, June 23, 2017

महराजगंज : शासन की पहल से आचार्य तथा अनुदेशकों को बेसिक शिक्षा विभाग में समायोजन की जगी उम्मीद

महराजगंज : आदर्श वैकल्पिक शिक्षा आचार्य, अनुदेशकों के शिक्षा विभाग में समायोजन की उम्मीद बढ़ गई है। शासन से संकेत मिलते ही इनमें खुशी की लहर दौड़ गई। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को अनुदेशकों ने बैठकर कर हर्ष व्यक्त किया और एकजुट होकर संघर्ष करने की रणनीति बनाई है। जिलाध्यक्ष सरदार प्रसाद राजभर ने कहा कि हम आचार्य तथा मदरसा अनुदेशकों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉकों से जमा हो गया है। कई वर्षों के बाद शासन ने सभी आचार्य, अनुदेशक, मदरसा अनुदेशकों को शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर योग्यता के अनुसार समायोजन करने का निर्णय लिया है। जिला उपाध्यक्ष परशुराम साहनी ने कहा कि हम सभी को एकजुट और संगठित रहने की आवश्यकता है। जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुबारक ने कहा कि जब तक हम लोगों का समायोजन नहीं हो जाता है, तब तक हम लोग बैठने वाले नहीं है। इसी क्रम में सभी ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया गया। सदर ब्लॉक से अरविंद कुमार को अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा परतावल बाल्मिकी सिंह, लक्ष्मीपुर से परशुराम साहनी, धानी से इम्तेयाज अहमद, मिठौरा से ऋषभदेव त्रिपाठी, निचलौल से अमरनाथ सिंह, नौतनवा से बुद्धिराम चौरसिया, घुघली से सरवर अली, सिसवा से वीरेंद्र कुमार गिरी, फरेंदा से रामानंद शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।


No comments:
Write comments