DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label रैंकिंग. Show all posts
Showing posts with label रैंकिंग. Show all posts

Wednesday, November 4, 2026

पांच IIT टॉप 100 यूनिवर्सिटी में बरकरार, क्यूएस एशिया रैंकिंग में सभी प्रतिष्ठित संस्थानों की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में गिरावट दर्ज

पांच IIT टॉप 100 यूनिवर्सिटी में बरकरार, क्यूएस एशिया रैंकिंग में सभी प्रतिष्ठित संस्थानों की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में गिरावट दर्ज 

दिल्ली विश्वविद्यालय टाप 100 से बाहर, 95 से खिसककर 106वें स्थान पर आ गया


नई दिल्ली ।  नवीनतम क्यूएस एशिया रैंकिंग में भारत के लिए गर्व और आत्ममंथन दोनों करने जैसी स्थिति सामने आई है। एक ओर जहां इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस (आइआइएससी), बेंगलुरु और पांच प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइटी) ने एशिया के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में अपनी जगह बरकरार रखी है, वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिता के इस दौर में इन सभी प्रतिष्ठित संस्थानों की रैंकिंग में पिछले साल की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है।

लंदन स्थित क्वाक्वेरली साइमंड्स (क्यूएस) द्वारा मंगलवार को जारी रैंकिंग के अनुसार, आइआइटी दिल्ली पिछले साल 59वें स्थान से फिसलकर इस बार 66वें नंबर पर आ गया है। इसके अलावा आइआइएससी बेंगलुरु (64 से 79), आइआइटी बांबे (71 से 83), आइआइटी मद्रास (70 से 85), आइआइटी खड़गपुर (77 से 90), और आइआइटी कानपुर (77 से 97) तक सभी शीर्ष संस्थानों को पायदानों का नुकसान उठाना पड़ा है। यहां तक कि दिल्ली विश्वविद्यालय भी शीर्ष 100 से बाहर होकर 106वें स्थान पर पहुंच गया है। यह गिरावट न केवल शिक्षाविदों बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए चिंतित हर भारतीय को सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर एशियाई स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा में हमारे संस्थान क्यों पिछड़ रहे हैं।

इस निराशाजनक तस्वीर के बीच एक बेहद सुखद और गौरवान्वित करने वाला पहलू यह भी है कि उच्च शिक्षा प्रणाली के मामले में भारत, चीन के बाद एशिया में दूसरा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करने वाला देश बना हुआ है, जिसमें 325 रैंक वाले विश्वविद्यालय शामिल हैं। क्यूएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बेन सोव्टर ने सराहना करते हुए कहा कि भारत ने अनुसंधान क्षमता के मामले में उल्लेखनीय प्रगति की है। 'प्रति संकाय शोध पत्र' के मामले में भारत के संस्थान एशिया में शीर्ष 10 में सबसे आगे हैं, और 15 भारतीय विश्वविद्यालयों में पीएचडी धारक कर्मचारियों की संख्या साझा रूप से पहले स्थान पर है।

इसके साथ ही, नियोक्ता प्रतिष्ठा के मामले में आइआइटी बांबे और आइआइटी दिल्ली ने एशिया के शीर्ष 10 में क्रमशः सातवां और दसवां स्थान हासिल कर एक नया मील का पत्थर छुआ है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस मजबूत अकादमिक और शोध नींव को अब अधिक निरंतरता के साथ वैश्विक प्रभाव और अंतरराष्ट्रीय पहचान में बदलने की आवश्यकता है। यदि हम अनुसंधान की गुणवत्ता, वैश्विक साझेदारियों और अंतरराष्ट्रीय दृश्यता में निरंतर निवेश बढ़ाएं, तो हमारे संस्थान वैश्विक पटल पर और अधिक गौरवशाली स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

Friday, June 19, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ व हरित विद्यालयों की रैंकिंग जारी, यूपी के 11 स्कूलों में छह परिषदीय दो केजीबीवी, दो अन्य श्रेणी और एक निजी विद्यालय को मिला स्थान, देखें नाम

स्वच्छ व हरित विद्यालयों की राष्ट्रीय सूची में छाए यूपी के परिषदीय विद्यालय,  बेसिक शिक्षा विभाग के 9 स्कूलों ने बनाई पहचान

19 जून 2026
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव का विषय है कि विभाग द्वारा संचालित नौ परिषदीय विद्यालयों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। विभिन्न शैक्षिक मानकों, नवाचारों, सामुदायिक सहभागिता, विद्यालयी वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के आधार पर तैयार राष्ट्रीय सूची में इन विद्यालयों को स्थान मिला है। इस उपलब्धि को प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में हो रहे सकारात्मक बदलाव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। 

राष्ट्रीय सूची में शामिल विद्यालयों में जनपद संभल का प्राथमिक विद्यालय इटायला माफी (रैंक 12), पीलीभीत का प्राथमिक विद्यालय चौखापुर (रैंक 25), चित्रकूट का पीएमश्री कन्या गढ़छपा (रैंक 27), बरेली का प्राथमिक विद्यालय सहजनी (रैंक 29), रायबरेली का प्राथमिक विद्यालय दौलरा, महाराजगंज (रैंक 51), बदायूं का कम्पोजिट विद्यालय आमगांव (रैंक 36), सहारनपुर का उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबदौला (रैंक 55), श्रावस्ती की केजीबीवी हरिहरपुर रानी (रैंक 9) तथा जालौन की केजीबीवी कोंच (रैंक 14) शामिल हैं।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह सफलता निपुण भारत मिशन, पीएमश्री विद्यालयों की पहल, बेहतर अधिगम परिणाम, डिजिटल नवाचार तथा विद्यालयों में विकसित सकारात्मक शैक्षिक वातावरण का प्रतिफल है। प्रदेश सरकार द्वारा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं, स्मार्ट कक्षाओं, पुस्तकालयों और शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिनका असर अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगा है। 

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने इसे परिषदीय विद्यालयों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की सामूहिक सफलता बताया है। माना जा रहा है कि इन विद्यालयों की उपलब्धियां अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी शिक्षा को नई दिशा देंगी।



राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ व हरित विद्यालयों की रैंकिंग जारी, यूपी के 11 स्कूलों में छह परिषदीय दो केजीबीवी, दो अन्य श्रेणी और एक निजी विद्यालय को मिला स्थान, देखें नाम 

17 जून 2026
लखनऊ। केंद्रीय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग (एसएचवीआर) 2025-26 में यूपी के 11 विद्यालयों को जगह मिली है। इनमें 6 परिषदीय विद्यालय और 2 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त रैंकिंग में दो अन्य श्रेणी के विद्यालय और एक निजी विद्यालय को भी जगह मिली है।


प्रदेश के बेसिक विद्यालयों ने स्वच्छता, हरित परिसर और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि पाई है। साथ ही देश भर के निजी स्कूलों को भी कड़ी टक्कर दी है। प्रतियोगिता के तहत राज्य स्तर पर चयनित शीर्ष 20 विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के लिए भेजा गया था। इनमें से 11 विद्यालयों ने राष्ट्रीय सूची में स्थान बनाया।

प्रतियोगिता में देशभर से कुल 191 विद्यालयों का चयन किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 विद्यालयों को जल्द सम्मानित करने का निर्णय लिया है। ताकि अन्य विद्यालय भी स्वच्छता और हरित परिसर के क्षेत्र में प्रेरणा ले सकें।

अपर निदेशक बेसिक श्याम किशोर तिवारी ने कहा कि यह सफलता प्रदेश के शिक्षकों, विद्यार्थियों, विद्यालय प्रबंधन समितियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। विद्यालयों में स्वच्छता, हरियाली और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।


राष्ट्रीय रैंकिंग में इन विद्यालयों को मिली जगह

संभल का प्राथमिक विद्यालय इटालिया माफी (रैंक 12), पीलीभीत का प्राथमिक विद्यालय चोखापुर (रैंक 25), चित्रकूट का पीएमश्री कन्या गंछापा (रैंक 27), बरेली का प्राथमिक विद्यालय सहजनी (रैंक 29), बदायूं का कंपोजिट विद्यालय आमगांव (रैंक 36) और सहारनपुर का उच्च प्राथमिक विद्यालय कुतुबपुर लबदौला (रैंक 55) शामिल है। वहीं, श्रावस्ती का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी (रैंक 9) व जालौन का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कोंच (रैंक 14) को भी जगह मिली है। रैंकिंग में प्रयागराज का एयरफोर्स स्कूल मनौरी (रैंक 31) और वाराणसी का जवाहर नवोदय विद्यालय, गजोखर (रैंक 46) भी है। वहीं, निजी विद्यालय श्रेणी में मेरठ के दयावती मोदी अकादमी-1 (रैंक 4) ने स्थान पाया है।


परिषदीय विद्यालयों में हो रहा संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल :

एसएचवीआर रेटिंग में विद्यालयों का मूल्यांकन स्वच्छता, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट प्रबंधन, हरित परिसर और सामुदायिक सहभागिता जैसे मानकों पर किया गया है। इनमें परिषदीय विद्यालयों ने संसाधनों के प्रभावी इस्तेमाल और जनभागीदारी के बल पर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया है। इन विद्यालयों में स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जल संरक्षण और कायाकल्प जैसी पहल का सकारात्मक प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर दिखा है। इससे विभाग भी उत्साहित है।

Saturday, September 6, 2025

NIRF Ranking 2025: एनआईआरआफ रैंकिंग जारी, यहां देखें कैटेगरी वाइज सभी टॉप कॉलेज की लिस्ट

शिक्षा के शिखर को छूने के लिए तैयार उत्तर प्रदेश,  NIRF 2025 रैंकिंग में प्रदेश के कई संस्थानों ने टाप 100 में जगह बनाई लेकिन सुधार की राह लंबी

रैंकिंग संस्थानों के लिए ताकत और कमजोरी जानने का आईना

प्रदेश में बीएचयू और एएमयू टॉप पर, कालेज की श्रेणी में मायूसी


लखनऊ: देशभर में उच्च शिक्षा संस्थानों की राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआइआरएफ-2025) में उत्तर प्रदेश ने शानदार उपस्थिति दर्ज कराई है। कुल मिलाकर कई श्रेणियों में यूपी के संस्थान टाप 100 और टाप 50 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। हालांकि, कुछ श्रेणी में प्रदेश के संस्थान पीछे रहे हैं, जैसे कि टाप 100 कालेजों की सूची में उत्तर प्रदेश का एक भी कालेज शामिल नहीं हो पाया। राज्य विश्वविद्यालयों को भी अभी सुधार करने की जरूरत है।


जारी रैंकिंग में स्किल यूनिवर्सिटी श्रेणी में भी प्रदेश का कोई संस्थान टाप तीन में नहीं पहुंच पाया। निजी विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग संस्थानों में भले ही कुछ नाम उभरे हों, लेकिन कई सरकारी विश्वविद्यालय और कालेज अब भी पिछड़ेपन की जद में हैं। यूपी की राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी, प्रयागराज को टाप तीन ओपन यूनिवर्सिटी में स्थान मिला है। 

एनआइआरएफ रैंकिंग को शिक्षा जगत में एक तरह का राष्ट्रीय स्कोरकार्ड माना जाता है। छात्रों के लिए यह तय करना आसान होता है कि किस संस्थान में पढ़ाई करने पर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर रिसर्च माहौल और प्लेसमेंट मिलेगा। संस्थानों के लिए यह रैंकिंग एक आईना है, जिससे वे अपनी कमजोरियों और ताकत को समझकर सुधार कर सकते हैं। डा0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी यह रैंकिंग भारत के 9 शिक्षा संस्थानों की साख और पहचान बढ़ाती है। 


प्रदेश की बड़ी उपलब्धियां

ओवरआल रैंकिंग में आइआइटी कानपुर (5वां स्थान) और बीएचयू (10वां स्थान) ने प्रदेश का मान बढ़ाया।

विश्वविद्यालय श्रेणी में बीएचयू (6वां) व एएमयू अलीगढ़ (10वां) टाप 10 में ।

प्रबंधन संस्थानों में आइआइएम लखनऊ (5वां स्थान) ने चमक बिखेरी।

मेडिकल शिक्षा में एसजीपीजीआइ लखनऊ (5वां), बीएचयू (6वां) व केजीएमयू लखनऊ (8वां) टाप 10 में।

कृषि शिक्षा क्षेत्र में बीएचयू (4वां स्थान) और इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली (5वां स्थान) ने प्रदेश को राष्ट्रीय पहचान दिलाई।




NIRF Ranking 2025: एनआईआरआफ रैंकिंग जारी, यहां देखें कैटेगरी वाइज सभी टॉप कॉलेज की लिस्ट

एनआईआरआफ रैंकिंग 2025 जारी हो गई है। उम्मीदवार यहां 16 कैटेगरी के सभी टॉप कॉलेज की लिस्ट देख सकते हैं। हर बार की तरह इस बार इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास ने टॉप किया है जबकि कॉलेज की लिस्ट में हिंदू यूनिवर्सिटी ने टॉप किया है। आप यहां पूरी डिटेल्स देख सकते हैं।

NIRF Ranking 2025: 
🔴 ओपन यूनिवर्सिटी में इग्नू ने प्राप्त किया पहला स्थान।
🔴 16 कैटेगरी के टॉप कॉलेज की लिस्ट यहां देखें।
🔴 इस बार 17वीं कैटेगरी को भी जोड़ा गया है।


नई दिल्ली: छात्रों की सहूलियत के लिए शुरू की गई एनआईआरएफ ( नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क) की इंडिया रैंकिंग-2025 में आईआईटी मद्रास एक बार फिर देश का सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्थान बना है। उसने लगातार सातवें वर्ष यह जगह बनाई है। वहीं देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों की ओवरआल कैटेगरी में आईआईएससी बेंगलुरु ने दूसरे व आईआईटी बॉम्बे ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। वहीं ओवरआल कैटेगरी के टॉप-10 में छह संस्थान दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के है। इनमें आईआईटी दिल्ली (चौथा स्थान), आईआईटी कानपुर (पांचवां स्थान), आईआईटी रुड़की ( सातवां स्थान), एम्स दिल्ली (आठवां स्थान), जेएनयू ( नौवां स्थान) व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ( दसवां स्थान) शामिल है।


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को उच्च शिक्षण संस्थानों की इंडिया रैंकिंग-2025 को घोषित किया। इस बार यह रैंकिंग 17 कैटेगरी में जारी की गई है। इनमें नई कैटेगरी सतत विकास लक्ष्य बनाई गई है। रैंकिंग में इस बार देश के 14163 उच्च शिक्षण संस्थानों से हिस्सा लिया था। इनमें सबसे अधिक 5268 संस्थान अकेले दक्षिण के थे। वहीं इनमें पश्चिम भारत के 4702 संस्थान, उत्तर भारत के 2304 संस्थान और पूर्वी भारत के 1889 संस्थान शामिल थे।


केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एनआईआरएफ की इंडिया रैंकिंग -2025 को जारी करने के दौरान इनमें उच्च शिक्षण संस्थानों की और भागीदारी को बढ़ाने का सुझाव दिया। साथ ही इसे अगले वर्ष तक 15 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य दिया। गौरतलब है कि उच्च शिक्षण संस्थानों की इस रैंकिंग के पीछे मुख्य उद्देश्य छात्रों को दाखिले के दौरान किसी भी तरह के भटकाव से बचाना है। साथ ही संस्थानों के बीच एक प्रतिस्पर्धी माहौल बनाना है।


इस बार इन 17 कैटेगरी में जारी की गई रैंकिंग
ओवरआल विश्वविद्यालय
कालेज
शोध संस्थान
इनोवेशन
राज्य विश्वविद्यालय
मुक्त विश्वविद्यालय
स्किल विश्वविद्यालय
सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)
इंजीनियरिंग
मैनेजमेंट
फार्मेसी
कानून
मेडिकल
डेंटल
आर्किटेक्ट एंड प्लानिंग एग्रीकल्चर एंड एलाइड सेक्टर


इन मानकों के आधार पर तैयार की गई रैंकिंग
छात्रों की संख्या, छात्र-शिक्षक रेशियो, पीएचडी वाले शिक्षकों की संख्या, वित्तीय प्रबंधन, ऑनलाइन शिक्षा, एनईपी की सिफारिशों को अपनाना ( जिनमें कभी भी बीच में पढ़ाई छोड़ने व शामिल होने का सुविधा, भारत ज्ञान परंपरा और भारतीय भाषा में शिक्षा), शोध पत्रों का प्रकाशन, शोध प्रोजेक्ट, पेटेंट, प्लेसमेंट, परीक्षा पैटर्न, पीएचडी छात्रों की संख्या, विविधताओं को प्रोत्साहन ( महिलाओं को पढ़ाने में प्राथमिकता, दिव्यांगजनों के लिए जरूरी सुविधाएं, पिछड़े व गरीब बच्चों को प्रोत्साहित करना) व संस्थानों को लेकर आम धारणा। आदि।


ओवरआल कैटेगरी
आईआईटी मद्रास
आईआईएससी बेंगलुरु
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी कानपुर
आईआईटी खड़गपुर
आईआईटी रुड़की
एम्स दिल्ली
जेएनयू,
 बीएचयू

विश्वविद्यालय कैटेगरी
आईआईएससी बेंगलुरु जेएनयू
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल
जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली
दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली
बीएचयू वाराणसी
बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी, पिलानी
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़।

इंजीनियरिंग कैटेगरी
आईआईटी मद्रास
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी बॉम्बे
आईआईटी कानपुर
आईआईटी खड़गपुर
आईआईटी रुड़की
आईआईटी हैदराबाद
आईआईटी गुवाहाटी
एनआईटी तिरुचिपल्ली
आईआईटी बीएचयू वाराणसी

कॉलेज कैटेगरी
हिंदू कॉलेज
मिरांडा कॉलेज
हंस राज कॉलेज
सेंट स्टीफन कॉलेज ( सभी दिल्ली के)
राम कृष्ण मिशन कॉलेज कोलकाता
आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
सेंट जेवियर्स कॉलेज कोलकाता
पीएचजीआर कृष्णामल वुमेन कॉलेज कोयंबटूर
पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट एंड साइंस कोयंबटूर।

मैनेजमेट कैटेगरी
आईआईएम अहमदाबाद,
आईआईएम बेंगलुरु
आईआईएम कोज्जिकोड
आइआइटी दिल्ली
आईआईएम लखनऊ

मुक्त विश्वविद्यालय कैटेगरी
पहले स्थान पर इग्नू दिल्ली, दूसरे स्थान पर कर्नाटक राज्य मुक्त विश्वविद्यालय मैसूर और तीसरे स्थान पर यूपी राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज।

एसडीजी इंस्टीट्यूट कैटेगरी
पहले स्थान पर आइआइटी मद्रास, दूसरे स्थान पर इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट दिल्ली व तीसरे स्थान पर जामिया मिलिया इस्लामिया।

Friday, June 20, 2025

QS World University Rankings: क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में रिकार्ड 54 भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान, अमेरिका, इंग्लैंड और चीन के बाद इस रैंकिंग में सबसे अधिक भारतीय संस्थान शामिल

क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में रिकार्ड 54 भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान, अमेरिका, इंग्लैंड और चीन के बाद इस रैंकिंग में सबसे अधिक भारतीय संस्थान शामिल

आइआइटी दिल्ली ने लगाई बड़ी छलांग, 123वीं रैंक हासिल की, पिछले वर्ष 150वां रैंक था


नई दिल्ली: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के जरिए देश की शिक्षा व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने का जो सपना देखा गया है, उस दिशा में बदलाव अब साफ दिखने लगा है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग-2026 में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बार रैंकिंग में देश के 54 संस्थानों ने जगह बनाई है। इनमें 12 आइआइटी हैं। आइआइटी दिल्ली ने बड़ी छलांग लगाते हुए 123वीं रैंक हासिल की है। 2025 में उसने क्यूएस रैंकिंग में 150वां स्थान हासिल किया था। 10 साल पहले यानी 2015 में क्यूएस रैंकिंग में सिर्फ 11 भारतीय संस्थान ही शामिल थे।


यह बात अलग है कि क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में अभी भी शीर्ष स्तर पर अमेरिकी उच्च शिक्षण संस्थानों का दबदबा है। बावजूद इसके भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों ने इस रैंकिंग में तेजी से जगह बनाई है। अमेरिका (192), इंग्लैंड (90) और चीन (72) के बाद इस रैंकिंग में सबसे अधिक 54 भारतीय संस्थान शामिल हैं। इस बार की रैंकिंग में भारत के आठ नए संस्थानों ने भी जगह बनाई है, जो रैंकिंग में एक वर्ष में शामिल होने वाले किसी भी देश के सर्वाधिक संस्थान हैं। इसके साथ ही जी-20 देशों में भारत की उच्च शिक्षा व्यवस्था ने सबसे तेज बढ़त हासिल की है। नई शिक्षा नीति के लागू होने से भारत पढ़ाई का हब बन रहा है।


क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 2015 में सिर्फ 11 संस्थान थे, आज यह संख्या पांच गुना बढ़ गई है। यह बदलाव पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए शिक्षा सुधारों से आया है। –धर्मेंद्र प्रधान, शिक्षा मंत्री


देश की शिक्षा व्यवस्था के लिए यह अच्छी खबर है। सरकार देश के युवाओं को अनुसंधान व नवाचार के इकोसिस्टम से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। –नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री।

Thursday, March 13, 2025

QS Subject Ranking: तीन IIT और दो IIM समेत नौ भारतीय शैक्षिक संस्थान दुनिया के शीर्ष 50 में शामिल

QS Subject Ranking: तीन IIT और दो IIM समेत नौ भारतीय शैक्षिक संस्थान दुनिया के शीर्ष 50 में शामिल  

क्यूएस विषय विशिष्ट रैंकिंग : आईएसएम धनबाद 20वीं रैंक के साथ भारतीय संस्थानों में सबसे ऊपर



नई दिल्ली। देश के तीन आईआईटी, दो आईआईएम समेत नौ विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों ने 15वीं क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सबजेक्ट रैंकिंग में शीर्ष 50 में जगह बनाई है। इस सूची में बीसवें पायदान पर आईएसएम धनबाद भारतीय संस्थानों में सबसे ऊपर है। इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली 26वें पायदान पर है। इनके अलावा, आईआईटी मद्रास, बॉम्बे, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद व बंगलूरू और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) भी टॉप 50 की सूची में हैं।


लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) की रैंकिंग में भारतीय खनन विद्यालय (आईएसएम), धनबाद, इंजीनियरिंग खनिज और खनन के लिए विश्व में 20वें स्थान पर है। यह देश का सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाला विषय क्षेत्र रहा। आईआईटी बॉम्बे व खड़गपुर को इंजीनियरिंग-खनिज और खनन के लिए 28वें और 45वें स्थान पर रखा गया है। हालांकि, दोनों संस्थानों की रैंकिंग में गिरावट आई है। पहले इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी के लिए संयुक्त रूप से 45वें स्थान पर रहने वाले आईआईटी दिल्ली और बॉम्बे ने अपनी स्थिति में सुधार करते हुए क्रमशः 26वां और 28वां स्थान हासिल किया। दोनों संस्थानों ने इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक के लिए भी रैंक में सुधार करते हुए शीर्ष 50 की सूची में जगह बनाई। आईआईएम अहमदाबाद व बंगलूरू विजनेस और मैनेजमेंट स्टडीज के लिए शीर्ष 50 में बने हुए हैं। 


हालांकि बीते साल की तुलना में उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है। आईआईएम अहमदाबाद की रैंकिंग 22 से 27 हो गई, जबकि आईआईएम बंगलूरू की रैंकिंग 32 से गिरकर 40 हो गई। आईआईटी मद्रास (पेट्रोलियम इंजीनियरिंग) व जेएनयू (विकास अध्ययन) शीर्ष 50 में बरकरार रहे, पर उनकी रैंकिंग में भी कुछ स्थानों की गिरावट आई।


 क्यूएस की सीईओ जेसिका टर्नर ने कहा, हालांकि भारत ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), हरित व डिजिटल कौशल क्षेत्रों में असाधारण ताकत दिखाई है, पर स्थिरता व उद्यमशीलता क्षमताओं में अहम अंतर बना हुआ है। उच्च शिक्षा सुधार व कौशल सरेखण से यह अंतर पाटना जरूरी है, ताकि सुनिश्चित हो सके कि भारत के स्नातक वैश्विक आर्थिकी में प्रतिस्पर्धी बने रहें और उद्योगों का नेतृत्व करने में सक्षम हों।


सात भारतीय संस्थान एआई, डाटा साइंस में काम करने वालों में शामिल

डाटा साइंस, एआई में आईआईटी दिल्ली, बॉम्बे व कानपुर शीर्ष 100 संस्थानों की सूची में हैं। सात भारतीय संस्थान एआई और डाटा साइंस क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों की सूची में शामिल हैं, जबकि 42 संस्थानों ने कंप्यूटर साइंस एवं आईटी और 15 संस्थानों ने पर्यावरण विज्ञान में बेहतरीन काम किया है।


बेहतरीन प्रदर्शन : डीयू में 24% सुधार

आईआईटी बॉम्बे व खड़गपुर और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में से हर संस्थान ने 2025 की रैंकिंग में 29 एंट्री भेजी थीं। इनमें आईआईटी बॉम्बे का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा, जिसमें 12 विषयों में सुधार हुआ। वहीं, डीयू ने 24 फीसदी का सुधार किया, जिसमें नौ विषयों में वृद्धि हुई, जबकि दो में गिरावट आई है।

Tuesday, August 13, 2024

NIRF Ranking 2024 List: IIT मद्रास लगातार छठे साल नंबर 1, IISC बेंगलुरु सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय; देखें पूरी सूची

NIRF Ranking 2024 List:  IIT मद्रास लगातार छठे साल नंबर 1, IISC बेंगलुरु सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय; देखें पूरी सूची


NIRF Ranking 2024 List राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क एनआईआरएफ रैंकिंग लिस्ट 2024 जारी हो गई है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के अनुसार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास लगातार छठे वर्ष भी देश का सर्वश्रेष्ठ संस्थान बना हुआ है। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बेंगलुरु को लगातार नौवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। एनआईआरएफ रैंकिंग के नौवें संस्करण की घोषणा सोमवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की।


❤️ मेडिकल कॉलेजों की श्रेणी में एम्स नई दिल्ली अव्वल
❤️ अनुसंधान के क्षेत्र में आईआईएससी बेंगलुरु टॉप पर
❤️ रैंकिंग में विधि संस्थानों में NLSIU बेंगलुरु शीर्ष पर


नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज सोमवार को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking 2024) की लिस्ट जारी कर दी है। NIRF Ranking 2024 list के अनुसार, आईआईटी मद्रास (IIT Madras) को समग्र श्रेणी में देश भर में शीर्ष संस्थान घोषित किया गया, जबकि एम्स, आईआईएम अहमदाबाद, हिंदू कॉलेज अपनी श्रेणियों में टॉप पर हैं।


शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ 2024 रैंकिंग) में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान IIT मद्रास लगातार छठे साल भी टॉप पर बना हुआ है, वहीं भारतीय विज्ञान संस्थान IISC बेंगलुरु को लगातार नौवीं बार सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय चुना गया है।


NIRF Ranking 2024 Overall : भारत के टॉप 10 संस्थान
संस्थान शहर रैंक
IIT मद्रास चेन्नई 1
IISc बेंगलूरू 2
IIT बॉम्बे मुंबई 3
IIT दिल्ली दिल्ली 4
IIT कानपुर कानपुर 5
IIT खड़गपुर खड़गपुर 6
AIIMS नई दिल्ली दिल्ली 7
IIT रूड़की रूड़की 8
IIT गुवाहाटी गुवाहाटी 9
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) दिल्ली 10


IIT दिल्ली नीचे खिसका
NIRF Ranking 2024 की लिस्ट में संपूर्ण श्रेणी में आईआईएससी बेंगलुरु दूसरे स्थान पर और आईआईटी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा है, वहीं पिछले साल तीसरे स्थान पर रहा आईआईटी दिल्ली एक स्थान नीचे खिसक गया है।


टॉप 10 में जामिया भी शामिल
देश के शीर्ष दस संस्थानों में आठ आईआईटी के साथ नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) हैं। विश्वविद्यालय श्रेणी में आईआईएससी बेंगलुरु के बाद जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया का स्थान है।


इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट
इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में शीर्ष दस संस्थानों में नौ आईआईटी शामिल हैं, जिनमें आईआईटी मद्रास लगातार नौवें साल इस श्रेणी में शीर्ष पर है। आईआईटी दिल्ली ने अपना दूसरा और आईआईटी मुंबई ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। टॉप 10 लिस्ट में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी तिरुचिरापल्ली भी शामिल है।


मैनेजमेंट में IIM अहमदाबाद का जलवा
प्रबंधन संस्थानों की बात करें तो भारतीय प्रबंधन संस्थान आईआईएम अहमदाबाद ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जिसके बाद आईआईएम बेंगलोर और आईआईएम कोझिकोड का स्थान है। आईआईटी मुंबई और आईआईटी दिल्ली भी इस लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं।


Sunday, June 30, 2024

IIRF रैंकिंग में JNU ने मारी बाजी, ये हैं देश की टॉप 10 सेंट्रल यूनिवर्सिटी

IIRF रैंकिंग में JNU ने मारी बाजी, ये हैं देश की टॉप 10 सेंट्रल यूनिवर्सिटी


IIRF Ranking 2024: भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (Indian Institutional Ranking Framework) ने देश के टॉप केंद्रीय विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की है. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) को पहला स्थान मिला है, जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) दूसरे स्थान पर है. ये फ्रेमवर्क देश के शिक्षण संस्थानों को रैंक करने के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है. यह रैंकिंग 7 परफॉरमेंस इंडिकेटर पर आधारित है.


इस लिस्ट में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने भी टॉप में रैंक हासिल की है. टॉप डीम्ड विश्वविद्यालयों में भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) और होमी भाभा राष्ट्रीय संस्थान शामिल हैं. वहीं, टॉप निजी विश्वविद्यालयों में अशोक विश्वविद्यालय, धीरूभाई अंबानी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (डीए-आईआईसीटी) और शिव नादर विश्वविद्यालय शामिल हैं. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) को विशेष रूप से प्लेसमेंट परफॉरमेंस और टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेज एंड पेडागोजी में टॉप नंबर मिले हैं.


इस रैंकिंग के जरिए देश भर के एक हजार से ज्यादा संस्थानों का मूल्यांकन किया जाता है. जिसमें 300 से अधिक विश्वविद्यालय, 350 इंजीनियरिंग कॉलेज, 150 से अधिक बिजनेस स्कूल, 50 लॉ कॉलेज, 50 डिज़ाइन स्कूल, 50 आर्किटेक्चर कॉलेज और 100 से अधिक अंडर ग्रेजुएट कॉलेज शामिल हैं जो BBA और BCA प्रोग्राम ऑफर करते हैं. भारतीय संस्थान रैंकिंग ढांचा (IIRF) एक गैर-सरकारी संगठन है जो देश भर के शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन करता है.


ये हैं टॉप 10 संस्थान

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU)
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI)
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU)
यूनिवर्सिटी ऑफ़ हैदराबाद (University of Hyderabad)
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (RPCAU)
पांडिचेरी विश्वविद्यालय (Pondicherry University)
पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUP)
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CURAJ)


रैंकिंग में देखी जाती हैं ये बातें

प्लेसमेंट परफॉरमेंस
टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेस एन्ड पेडागोजी
रिसर्च
इंडस्ट्री इनकम एन्ड इंट्रीगेशन
प्लेसमेंट स्ट्रेटेजी एन्ड सपोर्ट
फ्यूचर ओरिएंटेशन
एक्सटर्नल परसेप्शन एन्ड इंटरनेशनल आउटलुक

Thursday, June 6, 2024

IIT बॉम्बे व दिल्ली दुनिया के शीर्ष 150 संस्थानों में शामिल, QS World University Ranking 2025 जारी


2025 के QS रैंकिंग के संस्करण में  शीर्ष 400 में 10 भारतीय विश्वविद्यालय 


QS रैंकिंग के संस्करण में भारत के 46 विश्वविद्यालयों को जगह मिली है। हालांकि, शीर्ष 400 विश्वविद्यालयों में भारत के 10 विश्वविद्यालयों को जगह मिली है। इनमें भी आईआईटी का दबदबा कायम है। भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली वैश्विक स्तर पर सातवें और एशिया में तीसरे स्थान पर हैं।




IIT बॉम्बे व दिल्ली दुनिया के शीर्ष 150 संस्थानों में शामिल, QS World University Ranking 2025 जारी



नई दिल्ली। आईआईटी बॉम्बे और आईआईटी दिल्ली दुनिया के शीर्ष 150 संस्थानों में शामिल हो गए हैं। आईआईटी बॉम्बे ने 31 पायदान की बढ़त के साथ 118वीं और आईआईटी दिल्ली ने 47 स्थान ऊपर चढ़कर 150वीं रैंक हासिल की है। लंदन में मंगलवार को क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी 2025 की रैंकिंग जारी की गई। इसमें 46 भारतीय संस्थानों को जगह मिली।


इस सूची में वर्ष 2015 में 11 भारतीय संस्थान शामिल थे, जो वर्ष 2025 के लिए बढ़कर 46 हो गए। पिछले एक दशक में भारतीय संस्थानों की हिस्सेदारी 318 फीसदी तक बढ़ी है। क्यूएस की चीफ एग्जीक्यूटिव, जेसिका टर्नर ने कहा कि आईआईटी दिल्ली और आईआईटी बॉम्बे को शोध कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यह खिताब हासिल हुआ है। 


आईआईटी बॉम्बे को 31वें पायदन की बढ़त के साथ 118वीं रैंक मिली है। पिछले वर्ष इसकी रैंकिंग 149वीं थी। इस कारण एशिया रीजन में भारत को सातवां स्थान मिला है। शीर्ष 400 में पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय को 328वीं रैंक और अन्ना यूनिवर्सिटी को 383वीं रैंक मिली है। जबकि, शीर्ष 500 में 11 भारतीय संस्थानों को शामिल किया गया है।

Thursday, April 11, 2024

JNU भारत में सर्वोच्च रैंक वाला विवि, क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 69 भारतीय विश्वविद्यालय

JNU भारत में सर्वोच्च रैंक वाला विवि,  क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 69 भारतीय विश्वविद्यालय

■ आईआईएम अहमदाबाद ने दुनिया भर में 22वां स्थान हासिल किया

नई दिल्ली । विषय के आधार पर क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 बुधवार को जारी कर दी गई। इस सूची में भारत से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) सर्वोच्च रैंक वाला विश्वविद्यालय है। विकास अध्ययन के लिए जेएनयू को सूची में 81.3 के स्कोर के साथ 20वें स्थान पर रखा गया है। 


वहीं आईआईएम अहमदाबाद व्यवसाय और प्रबंधन अध्ययन के लिए दुनिया भर में 22वां स्थान हासिल करने में सफल रहा, जबकि आईआईएम बैंगलोर और आईआईएम कलकत्ता को शीर्ष 50 में जगह मिली है। रैंकिंग में चेन्नई के सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज को दंत चिकित्सा अध्ययन श्रेणी में 24वें स्थान पर रखा गया है।


रैंकिंग सूची लंदन : स्थित उच्च शिक्षा विशेषज्ञ क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) ने जारी की है। रैंकिंग में रिकॉर्ड 1559 संस्थान शामिल हैं, जिसमें पहली बार 69 भारतीय विश्वविद्यालयों को जगह मिली है। भारत की ओर से कुल 424 प्रविष्टियां भेजी गई। यह पिछले वर्ष की 355 प्रविष्टियों से 19.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। 


भारत की ओर से भेजी गई प्रविष्टियों में खास बात यह है कि इस साल 72 प्रतिशत प्रविष्टियां सूची में नई हैं या सुधार हुआ है या उन्होंने अपनी स्थिति बरकरार रखी है। इसमें से सिर्फ 18 प्रतिशत में गिरावट देखी गई है। 


यानी कुल मिलाकर भारत ने साल-दर-साल 17 प्रतिशत का महत्वपूर्ण सुधार प्रदर्शित किया है। क्यूएस के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे तेजी से विस्तार करने वाले शोध केंद्रों में से एक है। उसने कहा कि 2017 से 2022 के बीच शोध में 54 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है जो न केवल वैश्विक औसत के दोगुने से अधिक है।

Saturday, February 17, 2024

नैक में ग्रेडिंग खत्म, रुकेगा शिक्षण संस्थानों का फर्जीवाड़ा मिलेगा एक्रीडिएटेड और नॉन एक्रीडिएटेड का दर्जा

नैक में ग्रेडिंग खत्म, रुकेगा शिक्षण संस्थानों का फर्जीवाड़ा मिलेगा एक्रीडिएटेड और नॉन एक्रीडिएटेड का दर्जा


लखनऊ। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) में अच्छी ग्रेडिंग के लिए शिक्षण संस्थानों की ओर से गलत डाटा देने का फर्जीवाड़ा अब नहीं चलेगा। इसे रोकने के लिए ग्रडिंग सिस्टम को समाप्त कर दिया है। इसकी जगह पर बाइनेरी सिस्टम लागू होगा।


संस्थाओं को एक्रीडिएटेड और नॉन एक्रीडिएटेड का दर्जा मिलेगा। इसमें उन्हें पांच लेवल तक की उपाधि मिलेगी। यह जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी फोरम के अध्यक्ष अनिल सहस्त्रबुद्धे ने शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय संस्थागत नेतृत्व समागम में दी। 


उन्होंने बताया कि एक्रीडिएशन लेने वाली संस्थाओं को एक से पांच लेवल तक में बांटा जाएगा। लेवल पांच उन्हें मिलेगा, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालयों से टक्कर ले सकते हों। इसमें आवेदन के लिए मानक पूरे करने होंगे।


 उन्होंने बताया कि एक्रीडिएशन की नई व्यवस्था तीन महीने में लागू हो जाएगी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के शिक्षण संस्थानों व विशेषज्ञता वाले संस्थानों के मानक अलग होंगे। वर्तमान में जिन संस्थानों के पास ग्रेडिंग की व्यवस्था है, उनमें बदलाव नहीं होगा। 

Monday, October 23, 2023

NIRF रैंकिंग में सुधार के लिए चयनित कॉलेजों में चलेंगे कौशल विकास से जुड़े कोर्स

NIRF रैंकिंग में सुधार के लिए चयनित कॉलेजों में चलेंगे कौशल विकास से जुड़े कोर्स

क्रिस्प संस्था ने प्रदेश के 25 महाविद्यालय किए चयनित, कौशल विकास कोर्स करने वाले छात्रों को स्टाइपेंड भी


लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद (नैक) व नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के लिए शासन की ओर से तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में क्रिस्प संस्था के माध्यम से दो दर्जन से अधिक कॉलेजों को एनआईआरएफ रैंकिंग में लाने के लिए चयनित किया गया है। इन कॉलेजों में कौशल अंतर्निहित डिग्री कोर्स शुरू किए जाएंगे।


प्रदेश में इस साल कई विश्वविद्यालयों ने नैक में अच्छी रैंकिंग पाई है। वहीं एनआईआरएफ में भी रैंक में सुधार आया है राज्यपाल के निर्देश पर लगातार विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों को नैक व एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए प्रेरित व प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश स्तरीय कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों शासन ने क्रिस्प संस्था के साथ समझौता किया है।


उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि चयनित महाविद्यालय अपने यहां बीबीए रिटेल, बीबीए लॉजिस्टिक, बीबीए हेल्थकेयर व बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी में से किसी भी पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे। यह चयन उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय उद्योगों व विशेषज्ञता के आधार पर किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों के अनुसार तैयार किया जाएगा और उन्हें रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 


खास यह कि इन कोर्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हर साल दूसरे सेमेस्टर में इंटर्नशिप कराई जाएगी। यह इंटर्नशिप कोर्स से संबंधित क्षेत्र के उद्योगों में कराया जाएगा ताकि रिटेल के छात्र को रिटेल और लॉजिस्टिक की पढ़ाई करने वाले को लॉजिस्टिक का भौतिक अनुभव भी दिया जा सके। वहीं इंटर्नशिप के दौरान छात्रों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।


शासन क्रिप्स के सहयोग से कॉलेजों व विश्वविद्यालयों को अच्छी रैंकिंग के लिए तैयार कर रहा है। इस तरह के कोर्स विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी होंगे। इस साल कुछ कॉलेजों ने यह कोर्स शुरू किए हैं। अगले सत्र से सभी चयनित कॉलेजों में इन कोर्स को शुरू किया जाएगा। - गिरिजेश कुमार त्यागी, विशेष सचिव, उच्च शिक्षा

Thursday, October 12, 2023

UGC का निर्देश: फीस, छात्रावास और एनआईआरएफ और नैक रैंकिंग की जानकारियां सार्वजनिक करें

UGC का निर्देश: फीस, छात्रावास और एनआईआरएफ और नैक रैंकिंग की जानकारियां सार्वजनिक करें

• उच्च शिक्षण संस्थानों की ओर से इन्हें सार्वजनिक नहीं करने पर यूजीसी ने लिया संज्ञान

• एनआईआरएफ और नैक रैंकिंग से जुड़ी जानकारी भी साझा करने को कहा


 नई दिल्ली: ज्यादातर विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों की ओर से फीस, छात्रावास व एनआईआरएफ (नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क) रैंकिंग जैसी बुनियादी जानकारियों को सार्वजनिक नहीं किए जाने पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कड़ी आपत्ति जताई है। सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि वह छात्रों व अभिभावकों से जुड़ी बुनियादी जानकारियों को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करें। ऐसा करना अनिवार्य है। 


यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से सार्वजनिक की जाने वाली जानकारियों की एक सूची भी जारी की है। इसमें संस्थान को अपने परिचय के साथ ही भविष्य की विकास योजना को भी सार्वजनिक करना होगा। 


यूजीसी का कहना है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू हुए जब तीन साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में अभी भी बड़ी संख्या में विश्वविद्यालयों और कालेजों द्वारा फीस सहित छात्रों से जड़ी बनियादी जानकारियों को साझा नहीं किए जाने का रवैया ठीक नहीं है। वैसे भी विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थानों को विश्वस्तरीय बनने के लिए और विदेशी छात्रों को लुभाने के लिए इन जानकारियों को सार्वजनिक करना जरूरी है, क्योंकि इसके आधार पर ही वह किसी संस्थान में दाखिला लेने के लिए आकर्षित होते हैं।


यूजीसी ने यह पहल तब की है जब बड़ी संख्या में छात्रों व अभिभावकों की ओर से पिछले कुछ दिनों में ही उसके पास इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। साथ ही समस्याओं से अवगत कराया गया। इसके बाद यूजीसी ने उच्च शिक्षण संस्थानों की ओर से सार्वजनिक की जाने वाली जानकारियों की एक सूची तैयार की है।


इन जानकारियों को करना होगा सार्वजनिक 

विश्वविद्यालय से जुड़ी जानकारी, प्रशासन, शिक्षक और विभाग, प्रवेश और फीस, शोध, छात्रों से जुड़ी सुविधाएं, संस्थान की गतिविधियां, पूर्व छात्रों का ब्योरा, संस्थानों से जुड़ी सूचनाओं का ब्योरा, फोटोग्राफ और संपर्क आदि से जुड़ी प्रमुख बिंदुओं को शामिल करना है। देशी और विदेशी संस्थानों के साथ किए गए समझौते, संस्थान के भविष्य की योजना आदि की जानकारी देनी भी जरूरी होगी।


बड़ी संख्या में उच्च शिक्षण संस्थानों की वेबसाइट न तो अपटेड है और न ही चल रही है। छात्रों से जुड़ी बुनियादी जानकारी भी मुहैया नहीं कराई जा रही है। फिलहाल सभी संस्थानों को जरूरी बुनियादी जानकारी तुरंत मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- प्रोफेसर एम जगदीश कुमार, अध्यक्ष, यूजीसी



उच्च शिक्षा आयोग के दायरे में नहीं आएंगे चिकित्सा एवं विधि कालेजः प्रधान

नई दिल्ली  : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एकल उच्च शिक्षा नियामक स्थापित करने के उद्देश्य से भारतीय उच्च शिक्षा आयोग (एचईसीआइ) विधेयक जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा, लेकिन चिकित्सा एवं विधि कालेजों को इसके दायरे में नहीं लाया जायेगा। प्रधान ने एक साक्षात्कार में कहा कि एचईसी आई की तीन प्रमुख भूमिकाएं नियमित करना, मान्यता देना और पेशेवर मानक स्थापित करना हैं। 


मंत्री ने कहा कि वित्त पोषण एचईसीआई के अधीन नहीं होगा और वित्त पोषण की स्वायत्तता प्रशासनिक मंत्रालय के पास रहेगी। प्रधान ने कहा कि हम जल्द ही संसद में एचईसीआइ विधेयक लाएंगे उसके बाद स्थायी समिति की भी जांच होगी लेकिन हमने हर चीज के लिए व्यापक काम शुरू कर दिया है। तीन प्रमुख कार्यक्षेत्र है। पहली भूमिका नियामक की है, जो यूजीसी करता है। इसने पहले ही अपने स्तर पर कई आंतरिक सुधार शुरू कर दिए हैं।

Saturday, September 2, 2023

उत्तर प्रदेश के 25 कॉलेजों को शीर्ष 100 NIRF रैंकिंग में लाने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश के 25 कॉलेजों को शीर्ष 100 NIRF रैंकिंग में लाने का लक्ष्य


लखनऊ : उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 25 कॉलेजों को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (निर्फ) की ओर से जाने वाली रैंकिग में देश के टॉप 100 कॉलेजों में शामिल कराने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए इन कॉलेजों में निर्फ के मानकों के मुताबिक संसाधन जुटाए जाएंगे। अभी तक टॉप 100 में यूपी का कोई कॉलेज नहीं है।


सेंटर फार रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफार्मेंस (क्रिस्प) की पहल पर उच्च शिक्षा विभाग ने यह लक्ष्य तय किया है। इसके तहत 123 ऐसे डिग्री कॉलेजों की सूची तैयार की गई है, जिन्हें निर्फ रैंकिंग की प्रक्रिया में शामिल कराना है। पहले चरण में 78 कॉलेजों के नाम तय किए गए थे, शेष नाम बाद में जोड़े गए। क्रिस्प ने विभाग को सुझाव दिया है कि निर्फ रैंकिंग में शिक्षक-छात्र अनुपात पर 12 प्रतिशत महत्व (वेटेज) मिलता है। इस कारण यह अनुपात ठीक किए जाने पर ज्यादा ध्यान दिए जाने की जरूरत है।


नैक के लिए बजट नहीं

निर्फ रैंकिंग में स्थान बनाने के लिए नैक ग्रेडिंग भी जरूरी है। पिछले दिनों शासन स्तर पर हुई एक बैठक में यह मुद्दा उठा कि नैक मूल्यांकन के लिए कॉलेजों को लगभग तीन लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन राजकीय व सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन के लिए अलग से कोई बजट नहीं दिया जाता है।

Thursday, June 8, 2023

NIRF 2023 की टॉप यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों की लिस्ट जारी, देखें कैटेगरी वाइज टॉप 10 रैंक्स वाले संस्थानों की सूची

NIRF rankings 2023: 7वीं बार डीयू का मिरांडा हाउस बना बेस्ट कॉलेज, IISC, JNU, जामिया देश की टॉप यूनिवर्सिटी, IIT मद्रास ओवरऑल टॉप पर



आईआईटी मद्रास एनआईआरएफ रैंकिंग में पहले स्थान पर फिर से शुमार हो गया है। पिछले पांच सालों से आईआईटी मद्रास देश का टॉप इंस्टीट्यूट रहा है। इसके बाद दूसरे पर आईआईएससी बेंगलुरु और फिर आईआईटी दिल्ली तीसरे स्थान पर रहे हैं। 


 आपको बता दें कि  नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) की रैकिंग सोमवार को जारी की गईं। इस लिस्ट में कई कैटेगरी में टॉप 10 शिक्षण संस्थानों की लिस्ट निकाली गई हैं, जैसे टॉप 10 यूनिवर्सिटीज, बेस्ट कॉलेज आदि। दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज लगातार सातवीं बार देश के टॉप कॉलेज में अपनी जगह पर टिका रहा है। 


कुल 13 कैटेगरी में रैंकिंग दी गई, इनमें ओवरऑल, यूनिवर्सिटी, कॉलेज, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फॉर्मसी, लॉ, मेडिकल, आर्किटेक्चर, डेंटल, रिसर्च, एग्रीकल्चर और इनोवेशन हैं। एग्रीकल्चर और अलाइड सेक्टर कैटेगरी को इस साल जोड़ा गया है। बेस्ट कॉलेज कैटेगरी में टॉप 10 में से 5 कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी के हैं। इसके बाद हिंदू कॉलेज दूसरे स्थान पर और प्रेसीडेंसी कॉलेज तीसरे स्थान पर है।



NIRF 2023 रैंकिंग जारी : विवि की कैटेगरी में IISc को पहला स्थान, इंजीनियरिंग में IIT मद्रास टॉप पर, यहां देखें पूरी लिस्ट

NIRF 2023 की टॉप यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों की लिस्ट जारी, देखें कैटेगरी वाइज टॉप 10 रैंक्स वाले संस्थानों की सूची


NIRF 2023 Ranking: शिक्षा मंत्रालय ने NIRF (National Institutional Ranking Framework) 2023 को जारी कर दिया है। एनआईआरएफ रैंकिंग जारी करने के अवसर पर एनबीए (जो एनआईआरएफ तैयार करता है) के सदस्य सचिव अनिल कुमार नासा ने बताया कि “हमने एनआईआरएफ की शुरुआत चार श्रेणियों के साथ की थी। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और छात्रों को निर्णय लेने में मदद करना था। 8वें संस्करण के साथ, अब हमारे पास 8 विषय विशिष्ट रैंकिंग सहित 12 श्रेणियां हैं," हर बार की तरह इस बार भी IISc विवि की कैटेगरी में पहले स्थान पर है। जबकि जवाहर लाल नेहरू (JNU) दूसरे स्थान पर है। यहां पर देखिए टॉप यूनिवर्सिटीज की लिस्ट....


विवि कैटेगरी में इन संस्थानों ने बनाई टॉप-10 में जगह
1-आईआईएससी बैंगलोर
2-जेएनयू
3-जामिया मिल्लिया इस्लामिया
4-जादवपुर विश्वविद्यालय
5-बीएचयू
6-मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन
7-अमृता विश्व विद्यापीठम
8-वी.आई.टी
9-एएमयू
10-हैदराबाद विश्वविद्यालय


एग्रीकल्चर की ये हैं बेस्ट यूनिवर्सिटीज
1 - भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
2 - राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान
3 - पंजाब कृषि विश्वविद्यालय
4 - बीएचयू
5 - तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय


इंजीनियरिंग में इन कॉलेजों ने बनाई टॉप-10 में जगह
1- आईआईटी मद्रास
2- आईआईटी दिल्ली
3- आईआईटी बॉम्बे
4- आईआईटी कानपुर
5- आईआईटी रुड़की
6- आईआईटी खड़गपुर
7- आईआईटी गुवाहाटी
8- आईआईटी हैदराबाद
9- एनआईटी त्रिची
10- जादवपुर विश्वविद्यालय


फार्मेसी कॉलेज में इन कॉलेजों ने टॉप-10 में बनाई जगह
1- एनआईपीईआर हैदराबाद
2- जामिया हमदर्द
3- बिट्स पिलानी
4- जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
5- आईसीटी मुंबई
6- एनआईपीईआर मोहाली
7- जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
8- पंजाब यूनिवर्सिटी
9 - मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज
10 - अमृता विश्व विद्यापीठम


बिजनेस स्कूलों में इन कॉलेजों ने टॉप-10 में बनाई जगह
1- आईआईएम अहमदाबाद
2- आईआईएम बैंगलोर
3- आईआईएम कोझीकोड
4- आईआईटी कलकत्ता
5- आईआईटी दिल्ली
6- आईआईएम लखनऊ
7- एनआईआईई मुंबई
8- आईआईएम इंदौर
9- जेवियर, जमशेदपुर
10- आईआईटी बॉम्बे


2023 में ओवरऑल कैटेगरी में इन संस्थानों ने बनाई जगह
1- आईआईटी मद्रास
2- आईआईएससी बैंगलोर
3- आईआईटी दिल्ली
4- आईआईटी बॉम्बे
5- आईआईटी कानपुर
6- एम्स दिल्ली
7- आईआईटी खड़गपुर
8- आईआईटी रुड़की
9- आईआईटी गुवाहाटी
10- जेएनयू



इन मानकों को आधार मानकर जारी की जाती है रैंकिंग
शिक्षा मंत्रालय की तरफ से शिक्षण, सीखना और संसाधन, अनुसंधान और व्यावसायिक अभ्यास, स्नातक परिणाम, आउटरीच और समावेशिता जैसे मानकों को आधार मानकर रैंकिंग जारी का जाती है। इस बार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज की लिस्ट को भी शामिल किया गया है।


एनआईआरएफ को एमएचआरडी द्वारा अनुमोदित किया गया था और 29 सितंबर, 2015 को मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा लॉन्च किया गया था। इस साल रैंकिंग का 8वां संस्करण शिक्षा और विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने जारी किया।

Friday, January 27, 2023

UP : उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बढ़े कदम, 'पहले-यूपी' परियोजना के तहत हुआ CRISP से समझौता

UP : उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए बढ़े कदम, 'पहले-यूपी' परियोजना के तहत हुआ CRISP से समझौता



लखनऊ: उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए 'पहले-यूपी' परियोजना के तहत सीआरआइएसपी (सेंटर फार रिसर्च एंड इंडस्ट्रयिल स्टाफ परफारमेंस) संस्था व उच्च शिक्षा विभाग के बीच एमओयू हुआ है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की उपस्थिति में तीन वर्ष के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इस परियोजना पर कोई वित्तीय व्यय-भार नहीं है।


परियोजना का उद्देश्य- महाविद्यालयों की रैंकिंग में सुधार करना
बता दें परियोजना का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थाओं की 100 महाविद्यालयों की रैंकिंग में सुधार करना है। इसके तहत 25 महाविद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर पर टाप 200 महाविद्यालयों में स्थान दिलाने का लक्ष्य है। 1000 महाविद्यालयों में नवाचार परिषद (इनोवेशन काउंसिल) प्रारंभ की जाएगी।


 इसके अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 25 प्रतिशत महाविद्यालयों का नैक प्रत्यायन कराया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रमुख लक्ष्यों का क्रियान्वयन कराया जाएगा। सीआरआइएसपी संस्था की ओर से ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर सीआरआइएसपी संस्था की ओर से सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी आर सुब्रह्मण्यम व सीताराम जनार्दन कुंटे, राष्ट्रीय ला कालेज जबलपुर के वाइस चांसलर प्रो. बलराज चौहान तथा प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा डा. सुधीर एम. बोबड़े, विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश कुमार त्यागी, डीजी उपक्रम लखनऊ विश्वविद्यालय डा. पूनम टंडन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Thursday, January 12, 2023

अब विश्वविद्यालयों की तर्ज पर स्कूलों की भी बनेगी रैंकिंग

अब विश्वविद्यालयों की तर्ज पर स्कूलों की भी बनेगी रैंकिंग


नई दिल्ली: प्रत्येक अभिभावक की चाहत होती है कि उसके बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ें। लेकिन कौन सा स्कूल अच्छा है यह तय करना अभी उसके लिए मुश्किल होता है। फिलहाल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) आने के बाद स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूती देने और उसे भरोसेमंद बनाने की दिशा में जुड़े शिक्षा मंत्रालय ने इसे लेकर एक अहम कदम उठाया है।


 जिसके तहत प्रत्येक स्कूल की गुणवत्ता और इन्फ्रास्ट्रक्चर के आधार पर अब एक रैंकिंग तैयार होगी जो विश्वविद्यालयों और कालेजों सहित उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए जारी होने वाली रैंकिंग की तरह ही होगी । राज्यों के साथ मिलकर इसे लेकर तैयारी शुरू हो गई है। इस साल से इस पूरी व्यवस्था को स्कूली शिक्षा में अमल में लाने की तैयारी है।


शिक्षा मंत्रालय ने इस बीच इसके लिए कुछ मानक भी तैयार किए हैं जिसमें स्कूलों की सुरक्षा, मूलभूल ढांचा, सभी विषयों के कक्षावार शिक्षकों की संख्या, वित्तीय स्थिति, इनोवेशन और प्रैक्टिकल क्लास रूम की संख्या, खिलौनों के माध्यम से पढ़ाने और रुचिकर शिक्षा देने से जुड़ी पहल, बच्चों के सीखने की क्षमता में सुधार की स्थिति, स्कूलों का परीक्षा परिणाम व प्रशासनिक क्षमता आदि बिंदुओं को शामिल किया है। खास बात यह है कि स्कूलों की रैंकिंग की पूरी व्यवस्था आनलाइन ही होगी।

Thursday, November 10, 2022

IIT समेत भारत के 7 संस्थान एशिया के टॉप 100 इंस्टीट्यूट में शामिल, देखें पूरी सूची

IIT समेत भारत के 7 संस्थान एशिया के टॉप 100 इंस्टीट्यूट में शामिल, देखें पूरी सूची



विश्व प्रसिद्ध क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 में एशिया के टॉप 100 इंस्टीट्यूट्स की लिस्ट में भारत के 7 संस्थानों को शामिल किया गया है। सात भारतीय संस्थानों में 5 आईआईटी, आईआईएससी बेंगुलरु और दिल्ली यूनिवर्सिटी हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने अपनी रैंकिंग में इस वर्ष सुधार किया है। 2022 में जहां यह दिग्गज आईटी संस्थान 42वें पायदान पर था, वहां अब यह 40वें स्थान पर आ गया है। भारतीय संस्थानों की लिस्ट में आईआईटी बॉम्बे टॉप पर है। 


एशिया के 760 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग की इस लिस्ट में आईआईटी दिल्ली 46वें स्थान पर रहा, जो पिछले साल 45वें पायदान पर था। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ( आईआईएससी ) बेहतर प्रदर्शन करते हुए पिछले साल के मुकाबले (56वीं रैंक) इस वर्ष 52वें स्थान पर है। आईआईटी मद्रास ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। इस बार यह 53वें स्थान पर है। आईआईटी खड़गपुर 61वें, आईआईटी कानपुर 66वें और दिल्ली यूनिवर्सिटी 85वें स्थान पर हैं। 


ये हैं एशिया के बेस्ट संस्थान
चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी इस लिस्ट में टॉप पर है। दूसरे स्थान पर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और तीसरे स्थान पर चीन की सिंघुआ यूनिवर्सिटी हैं। 


क्यूएस रैंकिंग में एशिया के बेस्ट इंस्टीट्यूट्स, रैंक और स्कोर
पेकिंग यूनिवर्सिटी, स्कोर - 100, रैंक- 1
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगपुर- 97.4, रैंक 2
सिंघुआ यूनिवर्सिटी, स्कोर - 97.3, रैंक- 3
द यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्गकॉन्ग - 96.8, रैंक-4
नान्यांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर - 96.7, रैंक - 5


रैंकिंग में भारत के इंस्टीट्यूट, रैंक और स्कोर
आईआईटी बॉम्बे - स्कोर 68.7, रैंक 40
आईआईटी दिल्ली,  स्कोर 64.9, रैंक 46
आईआईएससी बेंगलुरु, स्कोर 59.4, रैंक 52
आईआईटी मद्रास - स्कोर 59, रैंक 53
आईआईटी खड़गपुर - स्कोर 55.4, रैंक 61
आईआईटी कानपुर , स्कोर 52.4,  रैंक 66
दिल्ली विश्वविद्यालय, स्कोर 47.1, रैंक 85
आईआईटी रुड़की, स्कोर 40.3, रैंक 114
जेएनयू, दिल्ली, स्कोर 38.8, रैंक 119
आईआईटी गुवाहाटी, स्कोर 37.8, रैंक 124

Friday, September 2, 2022

NIRF रैंकिंग: ये हैं देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज, देखिए पूरी लिस्ट

NIRF रैंकिंग: ये हैं देश के टॉप 10 यूनिवर्सिटी, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज, देखिए पूरी लिस्ट



भारत सरकार का शिक्षा मंत्रालय हर साल राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी NIRF रैंकिंग जारी करता है.


इस रैंकिंग में देश के टॉप यूनिवर्सिटीज, कॉलेज समेत कई कैटेगरी में टॉप इंस्टीट्यूट्स की घोषणा होती है. साल 2015 में NIRF को लॉन्च किया गया था, साल 2016 में पहली बार इंडिया रैंकिंग जारी की गई थी. तब से हर साल इसे जारी किया जाता है.


NIRF रैंकिंग किन पैरामीटर्स पर जारी की जाती है?

NIRF रैंकिंग आमतौर पर इन 5 पैरामीटर्स पर जारी की जाती है:

टीचिंग, लर्निंग और रिसोर्स
रिसर्च और प्रोफ़ेशनल प्रैक्टिस
ग्रेजुएशन आउटकम
आउटरीच और इंक्लुसिविटी
परसेप्शन


इन सभी पैरामीटर्स में भी अलग-अलग चीज़ों को देखा जाता है. जैसे, कितने स्टूडेंट इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे हैं, फैकल्टी कैसी है? रिसर्च प्रोजेक्ट किस तरह के हो रहे हैं, प्लेसमेंट को लेकर इंस्टीट्यूट का परफॉर्मेंस कैसा है? महिलाओं और अलग-अलग समुदायों से आने वाले छात्रों का कितना हिस्सा है?

ऐसे ही कई पैमानों को आमतौर पर इन पांच भागों में बांटकर रैंकिंग तैयार की जाती है.


NIRF रैंकिंग 2022 किस-किस कैटेगरी में है?

NIRF इंडिया रैंकिंग को ओवरऑल इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी मिलाकर 11 कैटेगरी में दिया जाता है. हर कैटेगरी में टॉप 100 इंस्टीट्यूट की लिस्ट होती है.

NIRF इंडिया रैंकिंग 2022 में हर कैटेगरी के टॉप 10 कॉलेज

इंडिया रैंकिंग 2022: ओवरऑल

आईआईटी, मद्रास
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरू
आईआईटी, बॉम्बे
आईआईटी, नई दिल्ली
आईआईटी, कानपुर
आईआईटी, खड़गपुर
आईआईटी, रूड़की
आईआईटी, गुवाहाटी
एम्स, दिल्ली
जेएनयू, नई दिल्ली


इंडिया रैंकिंग 2022: यूनिवर्सिटी

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरू
जेएनयू, नई दिल्ली
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर
बीएचयू, वाराणसी
मणिपाल एकेडमी ऑफ़ हायर एजुकेशन, मणिपाल (कर्नाटक)
कलकत्ता यूनिवर्सिटी, कोलकाता
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर (तमिलनाडु)
हैदराबाद यूनिवर्सिटी, हैदराबाद


इंडिया रैंकिंग 2022: कॉलेज

मिरांडा हाउस, नई दिल्ली
हिंदू कॉलेज, नई दिल्ली
प्रेसिडेंसी कॉलेज, चेन्नई
लोयोला कॉलेज, चेन्नई
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वीमन, नई दिल्ली
पीएसजीआर कृष्णम्माल कॉलेज फॉर वीमन, कोयम्बटूर
आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज, नई दिल्ली
सेंट जेवियर कॉलेज, कोलकाता
रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर, हावड़ा
किरोड़ी मल कॉलेज, नई दिल्ली


इंडिया रैंकिंग 2022: रिसर्च इंस्टीट्यूशंस

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस, बेंगलुरू
आईआईटी, मद्रास
आईआईटी, दिल्ली
आईआईटी, बॉम्बे
आईआईटी, खड़गपुर
आईआईटी, कानपुर
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फंडामेंटल रिसर्च, मुंबई
आईआईटी, रूड़की
एम्स, दिल्ली
वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर



इंडिया रैंकिंग 2022: इंजीनियरिंग

आईआईटी, मद्रास
आईआईटी, दिल्ली
आईआईटी, बॉम्बे
आईआईटी, कानपुर
आईआईटी, खड़गपुर
आईआईटी, रूड़की
आईआईटी, गुवाहाटी
एनआईटी, तिरुचिरापल्ली
आईआईटी, हैदराबाद
एनआईटी कर्नाटक, सूरथकल



इंडिया रैंकिंग 2022: मैनेजमेंट

आईआईएम, अहमदाबाद
आईआईएम, बेंगलुरू
आईआईएम, कलकत्ता
आईआईटी, दिल्ली
आईआईएम, कोझिकोड
आईआईएम,लखनऊ
आईआईएम, इंदौर
एक्सएलआरआई- जेवियर स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट, जमशेदपुर
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, मुंबई
आईआईटी, मद्रास


इंडिया रैंकिंग 2022: फार्मेसी

जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली (पंजाब)
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी (राजस्थान)
जेएसएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, ऊटी (तमिलनाडु)
इंस्टीट्यूट ऑफ़ केमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई
जेएसएस कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, मैसूरू
मणिपाल कॉलेज ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, उडुपि (कर्नाटक)
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च अहमदाबाद, गांधीनगर (गुजरात)


इंडिया रैंकिंग 2022: मेडिकल

एम्स दिल्ली, नई दिल्ली
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बेंगलुरू
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुदुचेरी
संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, लखनऊ
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर
श्री चित्रा तिरुनाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल


इंडिया रैंकिंग 2022: डेंटल

सविता इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई
मणिपाल कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज, उडुपि (कर्नाटक)
डॉ. डीवाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे
मौलाना आज़ाद इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज, दिल्ली
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
ए.बी. शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डेंटल साइंसेज, मैंगलुरु (कर्नाटक)
मणिपाल कॉलेज ऑफ़ डेंटल साइंसेज, मैंगलौर
एसआरएम डेंटल कॉलेज, चेन्नई
गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, नागपुर
शिक्षा 'ओ' अनुसंधान, भुवनेश्वर


इंडिया रैंकिंग 2022: लॉ

नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेगंलुरू
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे
नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ, हैदराबाद
द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ जुरिडिशियल साइंसेज, कोलकाता
आईआईटी, खड़गपुर
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
शिक्षा 'ओ' अनुसंधान, भुवनेश्वर
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर


इंडिया रैंकिंग 2022: आर्किटेक्चर

आईआईटी, रूड़की
आईआईटी, कोझीकोड
आईआईटी, खड़गपुर
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, नई दिल्ली
एनआईटी, तिरुचेरापल्ली
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हावड़ा
स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, विजयवाड़ा
विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, नागपुर
जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
स्कूल ऑफ़ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल

Saturday, February 12, 2022

छात्रों को लुभाने के लिए गलत जानकारी देने पर विश्वविद्यालयों पर लगेगा प्रतिबंध, दाखिला विज्ञापन और वेबसाइट पर NIRF रैंकिंग के गलत इस्तेमाल का मामला

छात्रों को लुभाने के लिए गलत जानकारी देने पर विश्वविद्यालयों पर लगेगा प्रतिबंध

दाखिला विज्ञापन और वेबसाइट पर NIRF रैंकिंग के गलत इस्तेमाल का मामला



दिल्ली। केंद्र सरकार ने सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों को चेतावनी दी है कि यदि दाखिले के विज्ञापन में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) का गलत इस्तेमाल किया तो उन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। विश्वविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से वेबसाइट से गलत जानकारी हटाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा सभी संस्थानों से रैंकिंग का गलत इस्तेमाल न करने का शपथपत्र भी मांगा गया है।


दरअसल कुछ विश्वविद्यालय कथित रूप से एनआईआरएफ रैंकिंग के नाम पर छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित कर रहे हैं। कुछ विश्वविद्यालयों ने दाखिला विज्ञापन से लेकर वेबसाइट तक, रैंकिंग में बेहतरीन प्रदर्शन का दावा और फर्जी वर्ग तक बना लिया है। इसमें निजी विश्वविद्यालयों का नाम सबसे आगे है। कुछ विश्वविद्यालय कथित रूप से फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। मंत्रालय को फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने के बाद एनआईआरएफ विभाग की ओर से सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा गया है। इसमें उन्हें चेतावनी दी गई है कि वे एनआईआरएफ रैंकिंग का गलत प्रयोग न करें।



रैंकिंग में शामिल नहीं ये वर्ग

एनआईआरएफ रैंकिंग में राज्य, जिला स्तर पर किसी संस्थान का आकलन नहीं होता है। इसके अलावा रैंकिंग में निजी वर्ग (निजी विश्वविद्यालय), सरकारी संस्थान, स्व वित्तपोषित और अलाभकारी जैसा कोई वर्ग ही नहीं है। जबकि कई विश्वविद्यालय दाखिला विज्ञापन और वेबसाइट में छात्रों को लुभाने के लिए राज्य और जिले में नंबर एक से लेकर निजी वर्ग में खुद को सर्वश्रेष्ठ की रैंकिंग में दिखा रहे हैं।

Friday, June 12, 2020

केंद्र ने शिक्षण संस्थानों के लिये जारी की रैंकिंग, आईआईटी मद्रास बना भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान

केंद्र ने शिक्षण संस्थानों के लिये जारी की रैंकिंग, आईआईटी मद्रास बना भारत का सर्वश्रेष्ठ संस्थान


नयी दिल्ली, 11 जून। केंद्र सरकार ने इस साल की नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क सूची जारी कर दी है। सूची में आईआईटी मद्रास देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में प्रथम स्थान पर आया है। भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलुरू को दूसरा तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।


 विश्वविद्यालयों की श्रेणी में वाराणसी के बीएचयू को तीसरा स्थान मिला है तथा ओवरऑल रैंकिंग श्रेणी में आईआईटी कानपुर को छठां स्थान हासिल हुआ है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने आज एनआईआरएफ  रैंकिंग 2020 जारी की। मंत्रालय ने एनआईआरएफ रैंकिंग की शुरुआत साल 2015 में की थी। वर्ष 2016 में इसकी पहली रैंकिंग सूची जारी हुई थी। इसके तहत अलग- अलग श्रेणी में भारतीय शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग तय की जाती है। 


इस सूची में विश्वविद्यालय श्रेणी में बंगलुरू की यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस पहले नंबर पर है। जबकि दूसरा नंबर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) दिल्ली का है। तीसरे नंबर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय , को रखा गया है इस वर्ष को एनआईआरएफ सूची में कॉलेज श्रेणी में दिल्ली स्थित मिरांडा हाउस कॉलेज को प्रथम स्थान मिला है। जबकि दूसरा नंबर लेडी श्रीराम कॉलेज और तीसरा नंबर हिंदू कॉलेज का है जाहिर है, नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क सूची में इस साल तीनों कॉलेज दिल्ली के ही टॉप पर हैं 


वर्ष 2016 में एनआईआरएफके तहत सिर्फचार श्रेणियों में इंस्टीट्यूट्स की रैंकिंग जारी की गई थी, जो कि 2019 तक बढ़ते बढ़ते नौ श्रेणियों तक पहुंच गई। बता दें कि यह पांचवीं बार है जब एनआईआरएफ रैंकिंग जारी हुई है। इस साल 3800 शिक्षण संस्थानों ने अलग-अलग श्रेणियों में आवेदन किया था, जो कि पिछले साल से 20 फीसदी ज्यादा है।


 खास बात है कि इस साल डेंटल इंस्टीट्यूट को भी रैंकिंग में रखा गया है इससे पहले तक हर साल यह रैंकिंग अप्रैल में जारी होती थी, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से एनआईआरएफ रैंकिंग जून में जारी हुई है। इस साल इंजीनियरिंग रैंकिंग में तीसरे नंबर पर आईआईटी बांबे है। वहां, प्रबंधन श्रेणी में भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद पहले नंबर और भारतीय प्रबंधन संस्थान, बेंगलुरु दूसरे नंबर पर है, जबकि तीसरे नंबर पर भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोलकाता है। 


आईआईएम लखनऊ चौथे पायदान पर कायम
लखनऊ,11 जून। केंद्र सरकार द्वारा जारी नेशनल रैकिंग में आईआईएम लखनऊ पिछली बार के चौथे पायदान पर कायम है। वहीं केजीएमयू को दोबारा झटका लगा है। पिछले दो वर्ष में संस्थान में पांच अंकों की गिरावट आई है। वहीं एसजीपीजीआई में एक अंक की गिरावट आई है। ऐसे में पीजीआई जहां बैंकिंग खिसकने के बावजूद टॉप फाइव में अपनी जगह बरकरार रखने में कामयाब रहा। वहीं केजीएमयू दूसरी बार भी गंवाए स्थान पर वापसी नहीं कर सका। पीजीआइ जहां देश में पांचवें नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रहा।


टॉप टेन रैंकिंग में यूपी के पांच शिक्षण संस्थान भी शामिल हैं। इनमें आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ, बीएचयू और मेडिकल कॉलेज में एसजीपीजीआई लखनऊ और केजीएमयू शामिल हैं। वहीं, आगरा का डीईआई 82वें नंबर पर है। पहली रैंकिंग हर मामले में बेहतरीन संस्थानों की है, जिसमें आईआईटी मद्रास को पहला स्थान मिला है। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस बेंगलुरु दूसरे, आईआईटी दिल्ली तीसरे स्थान पर रहे। विवि की रैंकिंग में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु को पहला, जेएनयू को दूसरा, बीएचयू को तीसरा, कॉलेजों की श्रेणी में दिल्ली के मिरांडा हाउस को पहला, मेडिकल कॉलेजों की श्रेणी में एम्स दिल्ली को पहला रैंक, डेंटल कॉलेज की श्रेणी में मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज दिल्ली को पहला स्थान मिला है। जामिया हमदर्द के फार्मेसी कॉलेज को भी पहला रैंक मिला है।