महराजगंज : जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भीषण शीतलहर के कारण जिले के कक्षा 1 से 8 वीं तक के समस्त विद्यालय 23 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही सोमवार से विद्यालय 10 बजे से 3 बजे तक ही खुलेंगे। ध्यातव्य है कि अभी कुछ दिन पूर्व ही जिलाधिकारी ने ठंड के कारण विद्यालय समय संशोधित कर 10 बजे सुबह से शाम 4 बजे किया था। जिसका कि शिक्षक संघों ने आपत्ति कर समय 10 से 3 बजे करने की मांग भी की थी।
No comments:
Write comments