इलाहाबाद। 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की समीक्षा के लिए सचिव बेसिक आशीष गोयल मंगलवार को शाम 5.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे। इसमें बीएसए व डायट प्राचार्य से कटऑफ से अधिक नंबर पाने के बावजूद अचयनित 12091 अभ्यर्थियों के अलावा चयनित शिक्षकों की सूचना जिलों की एनआईसी वेबसाइट पर अपलोड किए जाने पर चर्चा होगी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कटऑफ से अधिक अंक पाने वालों को डेढ़ महीने में नियुक्ति दी जानी है।
No comments:
Write comments