शिक्षक ने खुद को गोली से उड़ाया
रामपुर : पटवाई थाना क्षेत्र में शिक्षक ने खुद को गोली से उड़ा दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक सोहना गांव का दिनेश कुमार है, जो पहले शिक्षा मित्र था। बाद में वह सहायक अध्यापक बन गया। उसकी तैनाती नंदगांव के सरकारी स्कूल में थी। शुक्रवार को उसका परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद वह शाम को छत पर गया और खुद को गोली मार ली। उसकी मौत हो गई। परिजन गोली की आवाज सुनकर घबरा गए। छत पर गए तो वह मृत पड़ा था। पटवाई थाना प्रभारी महेश प्रसाद ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।
No comments:
Write comments