इटावा, जागरण संवाददाता : परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को अब अवकाश लेने पर एसएमएस से सूचना नहीं देनी होगी। इसके अलावा सामूहिक बीमा राशि एक लाख से तीन लाख रुपये कर दी गई है। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में लखनऊ में हुए प्रदर्शन के बाद मानी गई मांगों की जानकारी प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक-शिक्षिकाओं को दी गई और आभार व्यक्त किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक हटा दी गई है। उनके अनुसार मृतक आश्रितों को बीटीसी व टीईटी करने के बाद नियुक्ति, नवीन पेंशन योजना के अंतर्गत कटौती मई से, सामूहिक बीमा की राशि एक से बढ़ाकर तीन लाख, पति-पत्नी को मकान किराया भुगतान, दो से अधिक संतानों वाली महिला शिक्षकों को भी पहली दो संतानों की देखभाल हेतु बाल्यकाल देखभाल अवकाश देय, विद्यालयों में रंगाई-पुताई व ड्रेस की राशि का एकमुश्त भुगतान, अनुपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों के अवकाश की सूचना एसएमएस से देने की व्यवस्था समाप्त आदि मांगें मान ली गई हैं। उन्होंने जनपद के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 16 बसों व करीब 25 चार पहिया वाहनों से जनपद के करीब एक हजार शिक्षकों ने प्रदर्शन में भाग लिया। बैठक में जिलामंत्री योगेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष साधौ सिंह यादव, बृजेश यादव, विनोद यादव, संजीव यादव, सुरेंद्र यादव, पवन यादव, गो¨वद चौहान, जयवीर सिंह भदौरिया, विपिन मिश्र एवं कौशलेंद्र यादव उपस्थित रहे
No comments:
Write comments