DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, April 5, 2016

बलिया : मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज हुआ बयान , मिड-डे-मील खाकर 125 बच्चों की तबीयत हो गई थी खराब


मझौंवा (बलिया) : शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर में 19 मार्च को मिड-डे-मील खाकर 125 बच्चों की तबीयत खराब होने की घटना में सोमवार को दोनों पक्षों का बयान दर्ज हुआ। इस प्रकरण की जांच में अब तेजी आने की उम्मीद है। पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ से मुकदमा पहले ही कायम कर लिया था।1 उप जिला मजिस्ट्रेट बैरिया देवेश गुप्त, सीओ टीएन दुबे, एसीएमओ डा.लल्लन प्रसाद व खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीएन सिंह की मौजूदगी में अध्यापकों, रसोइया, प्रेरक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का बयान दर्ज किया गया। इसमें प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय, सहायक अध्यापक अनुराधा, देवेंद्र प्रसाद, भोला भारती, रसोइया ललिता रंजू, गीता, प्रेरक दिलीप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विमला, सविता का बयान दर्ज हुआ। जांच टीम के सामने ग्रामीणों की तरफ से प्रेमशंकर आदि ने भी अपना पक्ष रखा। घटना के बाद बीएसए डॉ. राकेश सिंह ने विद्यालय पर तैनात सभी को निलंबित कर दिया था लेकिन दो दिन पूर्व सभी को बहाल भी कर दिया था।1 इस मामले में बयान दर्ज होने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही पीड़ितों को न्याय मिल जाएगा। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अजेय किशोर, अजय मिश्र आदि मौजूद थे।

No comments:
Write comments