रसड़ा (बलिया): टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बैठक श्रीनाथ मंदिर स्थित रामलीला मैदान के प्रांगण में रविवार को हुई जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए संघर्ष की रणनीति बनाई गई। इस दौरान सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी व अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बीते 7 दिसंबर व 24 फरवरी को सुनवाई में सर्वोच्च न्यायालय ने टीईटी पास अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक पद पर एडहाक नियुक्ति की बात कही थी किंतु सरकार द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। संघ के तहसील अध्यक्ष राम विचार यादव व महासचिव विद्यानंद चौहान ने अभ्यर्थियों को विश्र्वास दिलाया कि एकजुट होकर संघर्ष जारी रखें ताकि समायोजन का संकल्प पूरा हो सके। इस मौके पर राहुल कुमार, अनंत गुप्ता, राजेश कुमार, रोशन जौहरी, रमेश कुमार, मंजीत सिंह, योगेंद्र तिवारी, मिथिलेश कुमार, मंजर जमाल, सौरभ तिवारी आदि ने विचार रखे। संचालन मीडिया प्रभारी राहुल कुमार ने किया।
No comments:
Write comments