DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, April 5, 2016

बिजनौर : मिड डे मील में दूध एवं फल देने पर ग्राम प्रधानों ने जताया ऐतराज , दूध देना ही हो रहा मुश्किल,फल कैसे दे ?


जागरण संवाददाता, बिजनौर : ग्राम प्रधानों ने मिड डे मील में दूध और फल देने के आदेश का विरोध करते हुए इसे ग्राम प्रधानों को परेशान करने वाला बताया है। प्रधानों का कहना है कि दूध वितरण में ही ग्राम प्रधानों को भारी परेशानी ङोलनी पड़ रही हैं अब वे फल कहां से देंगे। साथ ही प्रधानों ने उनका मानदेय 10 हजार रुपये करने की मांग की है। 1सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम प्रधानों को केवल 2500 रुपये मानदेय प्रतिमाह मिल रहा है। यह बहुत कम है। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने की मांग की है। साथ ही कहा गया है कि ग्राम प्रधानों को शपथ लिए तीन माह बीत गए हैं लेकिन अभी तक विकास कार्यों से संबंधित उचित दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। 1उन्होंने अविलंब दिशा निर्देश जारी कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि मिड डे मील के तहत सप्ताह में एक दिन दूध देने की व्यवस्था है। दूध वितरण में प्रधानों को निजी तौर पर खर्च करना पड़ रहा है। अब फल वितरण की बात कही जा रही है। ग्राम प्रधानों को इसमें भारी परेशानी उठानी होगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मुकेश दाहिया, बिजेंद्र सिंह, हुकम सिंह, राकेश, भोले, अमित, सुधीर, चांद सिंह आदि शामिल रहे।

No comments:
Write comments