DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Tuesday, April 5, 2016

बलिया : 282 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लगा ताला , डीएम के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू किया सघन अभियान , बंद विद्यालय दोबारा खुले तो प्रबंधकों पर दर्ज होगी प्राथमिकी: बीएसए

बलिया : बिना मान्यता लिए विद्यालय खोलकर शिक्षा की दुकान चलाने वाले कुल 282 विद्यालय संचालकों के लिए शैक्षणिक सत्र का पहला दिन ही अच्छा नहीं रहा।जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान में बेसिक शिक्षा परिषद की धर-पकड़ टीम ने जनपद भर में 282 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर प्रशासनिक ताला बंद किया। इस दौरान सख्त चेतावनी भी दी गई कि यदि विद्यालय फिर से संचालित मिले तो प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बीएसए की इस कार्रवाई से स्कूल संचालकों में हड़कंप की स्थिति रही।बेसिक शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई में पहले दिन जिन विद्यालयों पर तालाबंदी की गई उनमें शिक्षा क्षेत्र नवानगर में 38, रसड़ा में 28, हनुमानगंज में 13, बैरिया में चार, गड़वार में 62, सोहांव में सात, मनियर में 40, रेवती में 22, बांसडीह में 33 व शिक्षा क्षेत्र मुरलीछपरा में 35 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की धरपकड़ के लिए बीएसए डॉ.राकेश सिंह ने जनपद के सभी एबीएसए, सह समन्वयक व एनपीआरसी समन्वयक को जिम्मेदारी दी थी। जिन विद्यालयों के पास मान्यता प्रपत्र नहीं मिले उन्हें बंद कर दिया गया। साथ ही साथ चेतावनी दी गई कि भविष्य में अवैध तरीके से विद्यालय संचालित मिला तो संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि अध्ययनरत बच्चों को नजदीक के परिषदीय विद्यालय में नामांकित कराया जाए।

No comments:
Write comments