महराजगंज : जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में वेतन व एरियर भुगतान में विभागीय लापरवाही व धन उगाही थमने का नाम ही नहीं ले रही है। आये दिन इस तरह के मामले प्रकाश में आ रहे हैं लेकिन जिला स्तर के अधिकारी भी इस पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था । ऐसे में अंतिम दिन भी तमाम शिक्षकों के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी के द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष का कुल 3.77 ₹ शासन को वापस कर दिया लेकिन परिषदीय शिक्षक अपने एरियर भुगतान के लिए विभाग का चक्कर लगाते रहे लेकिन शिक्षकों का भुगतान नहीं किया गया।
खबर साभार : 'राष्ट्रीय सहारा'
No comments:
Write comments