DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, April 4, 2016

लखीमपुर खीरी : अनुदेशकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी , मांगें पूरी न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर करेंगे सामूहिक रूप से आत्मदाह

संवादसूत्र, लखीमपुर : अनुदेशकों ने बैठक कर आत्मदाह की चेतावनी दी है। मांगें पूरी न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने के बाद सामूहिक रूप से आत्मदाह करने की बात अनुदेशकों ने कही है। रविवार को विलोबी मैदान के गांधी स्टेडियम पर अनुदेशकों ने बैठक करके संघर्ष की योजना बनाई। बैठक को संबोधित करते हुए अनुदेशक संघ की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष प्रिया ने कहा कि प्रदेश सरकार अगर अनुदेशकों की बात नहीं मानी है तो जिले भर के अनुदेशक, डीएम कार्यालय के सामने सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्णा के संचालन में इस बैठक में प्रदेश व्यापी धरने पर भी चर्चा की गई। बैठक में अजय मिश्र, गुरु बोध कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप सिंह, अनिल यादव, किरन दीक्षित, रवि सिंह, राम सिंह व राजीव सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में अनुदेशक मौजूद रहे।



No comments:
Write comments