DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, April 4, 2016

बहराइच : परिषदीय शिक्षकों को वेतन न मिलने से आक्रोश , बनी आंदोलन की रणनीति, ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना नौ को










जासं, बहराइच : रविवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की शहर के बड़ीहाट स्थित शिक्षक भवन में हुई। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष आनंद कुमार पाठक ने की। शिक्षक समस्याओं का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। संघ के जिलामंत्री विजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि एक वर्ष से कार्यरत नवनियुक्त शिक्षकों तथा विज्ञान गणित शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के नाम पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। सत्यापन के नाम पर शोषण का भी आरोप लगाया। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में कई बार पत्र लिखा गया, किन्तु विभागीय अधिकारी गंभीर नहीं हैं। संघ के संयुक्त मंत्री भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षकों की सेवा पंजिकाएं अद्यतन कर शिक्षकों से हस्ताक्षर बनवाए जाएं। उपमंत्री अभिषेक दीक्षित ने कनिष्ठ शिक्षकों के बराबर वेतन कर 17140 रुपये देने का मुद्दा उठाया। गोपालजी ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अतिरिक्त अन्य कार्य में न लगाया जाय। कोषाध्यक्ष आनंद मोहन मिश्र ने कहा कि अभियान चलाकर सदस्यता कराई जाए तथा अधिक से अधिक शिक्षकों को सदस्यता दी जाए। केके पांडेय ने समस्याओं के निस्तारण में विभागीय अधिकारियों की उदसीनता का मुद्दा उठाया। संरक्षक बलदेव प्रसाद पांडेय ने कहा कि संगठनको मजबूरन आंदोलन के लिए अधिकारी विवश कर रहे हैं। नवाबगंज के मंत्री शक्तिधर पाठक ने प्रस्ताव रखा कि आंदोलन विकास क्षेत्रों में भी किए जाए। को शौकत अली, साकेत भूषण, भूपेंद्र सिंह, संजय त्रिपाठी, मुहम्मद नफीस, उमा प्रसाद, महेश शर्मा ने भी संबोधित किया। निर्णय लिया गया कि सभी ब्लॉक मुख्यालय पर शिक्षक नौ अप्रैल को दोपहर एक बजे से धरना देंगे तथा खंड शिक्षा अधिकारी को सायं चार बजे ज्ञापन सौंपेंगे। यदि इसके बाद भी समस्या का निस्तारण न हुआ तो 1अप्रैल को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी बृजेश गुप्त ने दी। में मृत्युंजन शुक्ल, जयसुखलाल, मुहम्मद अदीब, फैज मुहम्मद, केशव प्रसाद मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।












साभार दैनिक 



No comments:
Write comments