DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, April 4, 2016

बदायूं : बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को नए फार्मूले पर काम , परिषदीय विद्यालयों में गूंजेगा हैप्पी बर्थडे टू यू

जासं बदायूं : जी हां, पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर बेसिक शिक्षा विभाग भी चल पड़ा है। नयापन ही नहीं अंदाज भी जुदा दिखाने जा रहा है। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए इस नई पहल पर काम किया जा रहा है। यह पहल है, स्कूली बच्चों का जन्म दिन मनाने की, ताकि इससे बच्चों को खुशी मिले और शिक्षक व बच्चों के बीच रिश्ते बेहतर हों। साथ ही उनका जुड़ाव विद्यालय से हो। परिषदीय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में महीने में पढ़ने वाले सभी बच्चों का जन्मदिन उसी महीने के आखिरी शनिवार को मध्यावकाश के बाद विद्यालय में मनाया जाएगा। विशेष मेन्यू के अनुसार छात्र-छात्रओं को मध्यान्ह भोजन खिलाया जाएगा। शासन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।1जिले भर के 1802 प्राथमिक, 656 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 18 बा विद्यालयों में जन्मदिवस मनाए जाने के बाद बच्चों की उपस्थित ज्यादा रहेगी साथ ही सभी बच्चों को अपनी जन्मतिथि याद रहेगी। महीना वार बच्चों की जन्मतिथि का एक चार्ट बनाया जाएगा। जिसे विद्यालयों के कमरों में लगाने के अलावा बाहरी दीवार पर रंगीन पट्टिका बनाई जाएगी। जिसपर महीने का नाम व उस महीने जन्मदिन पड़ने वाले छात्र-छात्रओं के नाम लिखे जाएंगे। विद्यालय में उपलब्ध चार्ट व स्केच पेन से बधाई कार्ड बनाकर बच्चे को भेंट किया जाएगा। कागज पर चित्र व रंगोली बनाकर विद्यालय को सजाया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों के तैयार किए गए प्रोजेक्ट को भी सभी के समक्ष रखा जाएगा। अधिवक्ता, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि, सैनिक अधिकारी, सीए, इंजीनियर के माध्यम से प्रेरणादायक व्याख्यान दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद लोग अपनी इच्छा से बच्चों को कुछ भी भेंट कर उनका प्रोत्साहन करेंगे। कार्यक्रम के लिए किसी से चंदा नहीं लिया जाएगा। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि शासन से निर्देश प्राप्त होने के बाद प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए जा रहे हैं। जल्द ही क्रियान्वयन शुरू कराया जाएगा।

No comments:
Write comments