संवादसूत्र, बलरामपुर : जिले के सुदूर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारी नामित किए हैं। नामित अधिकारियों से दस दिन के भीतर पांच - पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के समय अधिकारी विशेष रूप से शिक्षकों की उपस्थिति अवश्य देखें। जिलाधिकारी प्रीति शुक्ला ने सुदूर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में तैनात अधिकांश शिक्षकों के गायब रहने की बढ़ती शिकायतों के क्रम में यह निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ने बताया कि तीन उपजिलाधिकारी, नौ खंड विकास अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों के निरीक्षण का निर्देश दिया गया है। अधिकारी स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र संख्या, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न् भोजन की गुणवत्ता देखेंगे। साथ ही निरीक्षण के दिन व उससे पूर्व के दिनों में छात्र संख्या की स्थिति को अवश्य
No comments:
Write comments