बुलंदशहर: डायट में प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रिवार्षिक निर्वाचन हुआ। इसमें सुरेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष, बाबू सिंह जिलामंत्री एवं देवेन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष के पद पर भारी मतों से विजयी हुए। विजेता पदाधिकारियों ने शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रिवार्षिक चुनाव को लेकर रविवार को डायट में नामांकन प्रक्रिया हुई। सोमवार को 10 बजे से निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र यादव एवं लोकेश कुमार, मंत्री पद के लिए बाबू सिंह और मेघदत्त शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए देवेन्द्र शर्मा और राजेन्द्र यादव ने नामांकन किया था। सोमवार को मतदान के बाद जिलाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र यादव की 275, मंत्री पद पर बाबू सिंह 377, कोषाध्यक्ष पद पर देवेन्द्र शर्मा 282 मतों से विजयी हुई। अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र यादव के प्रतिद्वंदी लोकेश कुमार को 97 वोट, बाबू सिंह के प्रतिद्ववंदी को 45 वोट, देवेन्द्र शर्मा के प्रतिद्ववंदी राजेन्द्र यादव को 92 वोट मिले। चुनाव जीतने के बाद शिक्षकों ने तीनों पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पंकज गुप्ता, अमित यादव, अरुण राठी आदि लोगों ने स्वागत किया।
No comments:
Write comments