हाथरस : बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र में संचालित विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। 33 विद्यालयों में सिर्फ 19 शिक्षकों की तैनाती है। नियमानुसार हर विद्यालय में एक प्रधान शिक्षक, दो सहायक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए। मगर, स्थिति इसके विपरीत है। 33 विद्यालयों में 19 शिक्षक तैनात हैं। इसमें से कई हेड मास्टरों पर तो विद्यालयों का अतिरिक्त चार्ज है। शिक्षकों के अभाव में हर साल बच्चों का नामांकन कम होता जा रहा है। दस साल पहले आठ हजार बच्चों का नामांकन नगर क्षेत्र के विद्यालयों में था, जो अब 14 सौ रह गया है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों का समायोजन नगर क्षेत्र के विद्यालयों में नहीं किया जा सकता। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की तैनाती भी शासन के निर्देश पर नहीं हो पा रही है।हाथरस : बेसिक शिक्षा विभाग के नगर क्षेत्र में संचालित विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। 33 विद्यालयों में सिर्फ 19 शिक्षकों की तैनाती है। नियमानुसार हर विद्यालय में एक प्रधान शिक्षक, दो सहायक शिक्षक की तैनाती होनी चाहिए। मगर, स्थिति इसके विपरीत है। 33 विद्यालयों में 19 शिक्षक तैनात हैं। इसमें से कई हेड मास्टरों पर तो विद्यालयों का अतिरिक्त चार्ज है। शिक्षकों के अभाव में हर साल बच्चों का नामांकन कम होता जा रहा है। दस साल पहले आठ हजार बच्चों का नामांकन नगर क्षेत्र के विद्यालयों में था, जो अब 14 सौ रह गया है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों का समायोजन नगर क्षेत्र के विद्यालयों में नहीं किया जा सकता। नगर क्षेत्र के विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की तैनाती भी शासन के निर्देश पर नहीं हो पा रही है।जागेश्वर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाती शिक्षिका। जागरण
No comments:
Write comments