डायट पर चल रही बीटीसी 2015 की काउंसिलिंग में दूसरी पुरानी कट ऑफ लिस्ट शनिवार को जारी करने से बीटीसी अभ्यर्थी नाराज हैं। उन्होंने 26 सितंबर को आंदोलन की चेतावनी दी है।अभ्यर्थी रॉबी यादव, विकास कुमार, प्रिया यादव ने बताया कि पहली व दूसरी काउंसिलिंग में 889 लोगों ने भाग लिया था जिसमें 460 का प्रवेश हुआ था। डायट की 50 सीटों व 410 निजी संस्थानों की सीटें थीं शेष 640 सीटें रिक्त थीं। इसके सापेक्ष तीसरे काउंसिलिंग पांचे आठ सितंबर तक करायी गयी थी। मूल अभिलेख व ड्राफ्ट 20 सितंबर तक जमा करने वाले अभ्यर्थियों को तीसरी सूची में शामिल करना था। जबकि 640 के सापेक्ष ड्राफ्ट कम जमा हुये थे।परंतु तीसरी चयन सूची में धांधली करके अभ्यर्थियों को भ्रमित किया गया। जहां पर छूटे हुये अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग नौ सितंबर को हुई और उन्हें भी इस सूची में शामिल कर लिया गया जो नियम के विरुद्ध है। पूरे मामले पर शुक्रवार को जिलाधिकारी शमीम अहमद खान ने डायट की कार्यवाहक प्राचार्य काफिया बानो को जांच करने का आदेश दिया था परंतु उनके आदेश को ताक पर रखकर पुरानी कट ऑफ 24 सितंबर को जारी कर दी गयी जो कि आदेश के विरुद्ध है। उन्होंने ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने तीसरी काउंसिलिंग के बाद मूल अभिलेख व डिमांड ड्राफ्ट डायट में उपलब्ध कराये थे को 26 सितंबर को प्रात: 10 डायट पर उपस्थित होने को कहा है।
No comments:
Write comments