कस्तूरबा गांधी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मीना के साथ ही इस माह जन्मी अन्य छात्रओं का जन्म दिन मनाया गया। इसके साथ ही दो दिवसीय एल्यूमिनाई बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व छात्रऐं व पूर्व बीएसए जेपी राजपूत व ओपी सिंह, एबीएसए ताखा अविनाश राय, जिला समन्वयक सर्वेश यादव, भारतविकास परिषद के महेश तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व छात्रओं ने अपने-अपने विचार साझा किये। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता एवं आत्म रक्षा संबंधी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। वार्डन मीनाक्षी दीक्षित, सूर्य प्रभा, एकता गुप्ता, आशीष गुप्ता, नूरशमां, रश्मि आर्या, विनीता, यासमीन, रन्नो शर्मा, दर्शन कुमारी मौजूद रहीं।
No comments:
Write comments