DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, October 22, 2016

हाथरस : तैनाती के लिए बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का प्रदर्शन, अंतर्जनपदीय स्थानांतरित 240 शिक्षक डेढ माह से लगा रहे विद्यालय आवंटन की गुहार

संवाद सहयोगी, हाथरस : विद्यालय आवंटन न होने को लेकर अंतरजनपदीय शिक्षकों ने शुक्रवार को बीएसए दफ्तर पर धरना दिया। नारेबाजी भी की। 1शासन के निर्देश पर अंतरजनपदीय तबादले शिक्षकों के हुए थे। जिले से तमाम शिक्षक अपने गृह जनपद पहुंच गए। वहीं दूसरे जिले से करीब 241 शिक्षक यहां आ गए। डेढ़ माह से शिक्षक विद्यालय आवंटन के लिए लगातार बीएसए रेखा सुमन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन बीएसए का तबादला होने और कुछ दिनों बाद पुन: चार्ज मिलने से शिक्षकों की पदोन्नति किए जाने से अंतरजनपदीय शिक्षकों को विद्यालय आवंटित नहीं हो सके। बीएसए दफ्तर पर रोज शिक्षक हाजिरी लगाकर घर चले जाते थे। गत दिनों शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन का अल्टीमेटम अधिकारियों को दिया था। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन की हाथरस इकाई ने धरना दिया। शासन के दूत हाथरस में होने के कारण दिनभर शिक्षकों की मुलाकात बीएसए से नहीं हो सकी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार से कार्यालय में तालाबंदी अनवरत शुरू कर दी जाएगी। शुक्रवार को शाम के वक्त तालाबंदी की चर्चा होती रही। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल कुंतल ने बताया शुक्रवार को तालाबंदी की अफवाह फैला दी गई। धरने में जिला मंत्री नरेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, प्रदीप उपाध्याय आदि शामिल रहे।बीएसए कार्यालय पर धरना देते शिक्षक।जागरण

No comments:
Write comments