संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद के नगला प्रेम सिंह प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील से बच्चों के बीमार हो जाने के बाद अब विभागीय अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। विद्यालयों में दोपहर के वक्त दिए जाने वाले मिड डे मील पर अब अधिकारियों की पैनी नजर रहेगी। साफ सफाई पर विशेष जोर रहेगा। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश। 1बताते चले कि नगला प्रेमसिंह प्राथमिक विद्यालय के प्रकरण बाद अब विभागीय अधिकारियों ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। अब विद्यालयों में साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। मिड-डे मील और अच्छे तरीके से तैयार कराया जाएगा। इसके लिए बीएसए रेखा सुमन ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। हेड मास्टरों की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। समय-समय पर खुद बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर मिड मिल की जांच करेंगे।
No comments:
Write comments