बोले जिम्मेदार एकल विद्यालयों में शिक्षण कार्य के लिए जल्द ही नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेजी जा चुकी है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारापुर में भी जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। जय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, उमर्द
की गुणवत्ता बेहतर बनाने का ख्वाब लचर व्यवस्थाओं की वजह से अधूरा है। पढ़ाई के साथ परीक्षाओं में उमर्दा ब्लाक के स्कूलों में एक-एक शिक्षक ही खानापूरी कर रहे हैं। कुछ स्कूलों में एक भी शिक्षक तैनात नहीं है।
विकास खंड उमर्दा के परिषदीय विद्यालयों में पांच कक्षाओं में छात्र-छात्रओं को पढ़ाने के लिए महज एक शिक्षक है। पूर्व माध्यमिक में कक्षा छह, सात व आठ की कक्षाओं में भी सिर्फ एक शिक्षक है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारापुर में तो कोई शिक्षक तैनात नहीं है। इसमें कक्षा छह से आठ तक 18 छात्र-छात्रएं भी पंजीकृत हैं। इन 18 छात्रों की पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय में ही कराई जा रही है। छात्र मजबूरन प्राइमरी के बच्चों के साथ बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। अब स्कूलों में चल रही परीक्षाएं भी महज एक-एक शिक्षक के भरोसे हैं।
यह हैं एकल शिक्षक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय बेलामऊ सरैया, बारापुर, बहादुरपुर, कछपुरा, पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय मंङिाला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय होलेपुर, रतनपुर सरैया, परसरामऊ, हरेईपुर, जनखत, बिहारीपुर, नैकापुर। छात्रों को नहीं मिली पूरी किताबें परिषदीय विद्यालयों में प्राइमरी से जूनियर तक 65 तरह की किताबों का वितरण होना था लेकिन अभी तक 17 प्रकार की ही किताबें ही मिल सकी हैं। वह भी एक माह पहले वितरित की गईं। इससे स्कूलों में अव्यवस्था का माहौल है। छात्र-छात्रएं परीक्षा के वक्त खेलते हैं। शिक्षक इन पर नजर भी नहीं डालते हैं। महज खानापूरी हो रही है।
No comments:
Write comments