पदोन्नति के लिए सौंपा ज्ञापन : गोरखपुर : प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों ने पदोन्नति के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उनका आरोप है कि शासनादेश के बाद भी सहायक अध्यापकों की पदोन्नति नहीं हो रही है। शिक्षा सचिव ने निर्देशित किया है कि तीन साल की सेवा पूरी कर चुके अध्यापकों को पदोन्नति दी जाए, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग में कहीं कोई सुनवाई नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं हुआ, तो वे 24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने को बाध्य होंगे। पुष्पराज दूबे, मोहित कुमार, पंकज पांडेय, सुधीर मौर्य, पंकज सिंह और मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
No comments:
Write comments