शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण प्रशिक्षित बीटीसी अभ्यर्थियों ने जिले में सीट बढ़ाने के लिए शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पर्याप्त सीट के बाद भी पद का आवंटन कम किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में यह संख्या अधिक है। उन्होंने बीएसए से सीट बढ़ाने की गुहार लगाई है।
प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थी कार्यालय परिसर में ही धरना पर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि टीईटी उत्तीर्ण बीटीसी प्रशिक्षुओं की संख्या 11 सौ से अधिक है। बावजूद इसके गोरखपुर में सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में उन्हें अधिक मौका नहीं दिया गया। पर्याप्त नंबर होने के बाद भी प्रशिक्षु बेरोजगार हैं। सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, महराजगंज सहित अन्य जनपदों में बीटीसी प्रशिक्षुओं की संख्या बहुत ही कम है, लेकिन वहां पर सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में प्रशिक्षुओं के लिए अधिक सीट निर्धारित की गई है। इस मौके पर प्रदीप कुमार शर्मा, बबिता सिंह पटेल, उमेश चंद यादव, लवकुश अग्रहरि, विकास, अमन कुमार आदि प्रशिक्षु मौजूद थे।
No comments:
Write comments