छोटी दिवाली का अवकाश रद कर आला हजरत के उर्स में कुल वाले दिन स्थानीय अवकाश घोषित होने से भाजपाई आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पर्व सबके लिए समान हैं। प्रशासन छोटी दिवाली के रद किए अवकाश बहाल करे।
जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम से मिले। ज्ञापन दिया। उसमें कहा कि आला हजरत उर्स का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है जो सराहनीय है परंतु आपने जो हंिदूुओं के पर्व छोटी दिवाली के अवकाश को रद किया है, उससे रोष है। कहा कि इस अवकाश को बढ़ाकर एक अवकाश को कम कर दिया गया है, जिससे दोनों वर्गो में असमानता का भाव बढ़ा है। कहा कि एक वर्ग को नाराज करना न्याय हित में नहीं है। आला हजरत उर्स का अवकाश करें लेकिन छोटी दिवाली का अवकाश बहाल किया जाए ताकि हंिदूु समाज का रोष खत्म हो सके। इस मौके पर आदेश प्रताप सिंह, अंकित शुक्ला, पवन शर्मा, सुधीश पांडेय, मोहित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
No comments:
Write comments