DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Sunday, December 25, 2016

निदेशक ने जारी किया कार्यक्रम, आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगे अन्नप्रासन व गोद भराई , 30 दिसंबर से होगा कार्यक्रम शुरू

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई और अन्न प्रासन का कार्यक्रम कराया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी बहार आरा जैदी ने बताया कि निदेशक की ओर से जारी फरवरी तक के कार्यक्रम प्राप्त हो गए हैं। सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने परियोजना क्षेत्र में सभी तैयारियों को पूरा करा लें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले के 3 हजार 930 आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई और अन्नप्रासन के कार्यक्रम कराए जाने हैं। सीडीपीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन और गोद भराई के लिए पंजीकृत महिला एवं बच्चों में चिह्नित करा लें। ताकि समय से कार्यक्रम कराए जा सके। उन्होंने बताया कि निदेशालय की ओर से 30 दिसंबर और 15 फरवरी को गोद भराई और 20 जनवरी को अन्न प्रासन कार्यक्रम आयोजन की तिथियां जारी की गई हैं। डीपीओ ने बताया कि कार्यक्रम को राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए गए गांवों में भी व्यापक स्तर पर कराया जाना है। इसके लिए सभी तैयारियां जुटाई जा रही हैं।

समीक्षा बैठक 27 को डीपीओ बहार आरा जैदी ने बताया कि राज्य पोषण मिशन की 27 दिसंबर को विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक होगी। बताया कि राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए गांवों से जुड़े अधिकारी और सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को बैठक में प्रतिभाग के लिए जानकारी दी गई है।

No comments:
Write comments