प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि वर्ष 2018-19 के लिए राज्य विश्वविद्यालयों का शैक्षणिक सत्र अब न्यूनतम 200 दिनों का होगा। वर्ष 2018-19 का शैक्षणिक कैलेण्डर भी जारी कर दिया गया है।डॉ. शर्मा ने गुरुवार को बताया कि विश्वविद्यालय आवश्यकता के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2017-18 को न्यूनतम 180 दिन का निर्धारित कर सकते हैं। सत्र 2017-18 को 180 दिनों का निर्धारित किए जाने की आवश्यकता पाए जाने की स्थिति में विश्वविद्यालय सरकार को 15 दिनों के अंदर सूचित करते हुए अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।शैक्षणिक सत्र 2018-19 का शैक्षणिक कैलेण्डर जारी करते हुए उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 जुलाई तक स्नातक कक्षाओं में पूर्व में प्रवेश लेने वाले छात्रों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए बीएड की समय सारिणी को स्वीकार किया जाएगा और प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर ली जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद नौ जुलाई 2018 को शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जायेगा। परास्नातक प्रथम वर्ष का प्रवेश 31 जुलाई 2018 तक पूरा कर लिया जाएगा और अगस्त के पहले सोमवार से शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 जनवरी 2019 से 28 फरवरी 2019 तक पूरी की जाएंगी। मुख्य परीक्षाएं एक मार्च 2019 से शुरू करके 60 दिनों में परीक्षा सम्पन्न कराए जाने का निर्णय लिया गया है। सभी परीक्षा परिणाम 25 जून 2019 तक घोषित कर दिए जाएंगे।
डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री
राज्य मुख्यालय। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देश के सभी विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों से 11 सितम्बर को छात्रों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण का सजीव प्रसारण करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। 11 सितम्बर को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘स्टूडेंट लीडर्स कन्वेंशन’ को सम्बोधित करेंगे। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए भाषण की 125वीं जयंती और दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष्य में खास तौर पर युवाओं के लिए किया गया है।
No comments:
Write comments