DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Wednesday, November 25, 2026

अनुकंपा नियुक्ति में आयु सीमा के आधार पर दावा खारिज करना अनुचित - हाईकोर्ट, परिवार को आए आर्थिक संकट से उबारना है अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य

अनुकंपा नियुक्ति में आयु सीमा के आधार पर दावा खारिज करना अनुचित - हाईकोर्ट, परिवार को आए आर्थिक संकट से उबारना है अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य



बीएचयू के आदेश को किया रद, कहा-नियुक्ति से नहीं कर सकते इन्कार

 प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि अनुकंपा नियुक्ति (मृतक आश्रित कोटे) मामलों में केवल अधिकतम आयु सीमा (30 वर्ष) पार कर लेने के आधार पर आश्रित के दावे को खारिज करना मनमाना और कानून की नजर में अनुचित है। इस टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकलपीठ ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के उन आदेशों को रद करते हुए दिया है, जिनमें दिवंगत कर्मचारी के पुत्र को अधिक आयु का बताकर अनुकंपा नियुक्ति देने से मना कर दिया गया था।


याची दिव्य ज्योति मुखर्जी के पिता विजय मुखर्जी बीएचयू में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। सेवाकाल के दौरान 27 सितंबर 2024 को उनका निधन हो गया। परिवार को तत्काल आर्थिक राहत देने के लिए याची को तीन दिसंबर 2024 को मानदेय आधार पर अस्थायी रूप से प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट नियुक्त किया गया था। 


इसके बाद याची की मां सुचित्रा मुखर्जी ने सात जनवरी 2025 को अपने इकलौते बेटे के लिए अनुकंपा नियुक्ति की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र दिया। विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव ने 20 जनवरी 2025 और 30 अगस्त 2025 के आदेश से यह कहते हुए आवेदन प्रपत्र देने और नियुक्ति पर विचार से इन्कार कर दिया कि याची सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा (30 वर्ष) पार कर चुका है। 

इन आदेशों के खिलाफ याची ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याची के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य परिवार को आए आर्थिक संकट से उबारना है। यदि आयु सीमा में छूट नहीं दी गई तो योजना का उद्देश्य ही विफल हो जाएगा।

No comments:
Write comments