उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में इस बार बिजली की आपूर्ति लगातार बनी रहेगी। जिन केंद्रों पर बिजली का कनेक्शन नही है। वहां जनरेटर लगाया जाएगा।
मुख्य सचिव राजीव कुमार ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि नकल रोकने के लिए हर संभव इंतजाम किये जाएं। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। इसके लिए मुख्य सचिव पूर्व में भी अधिकारियों के साथ बैठकर कर चुके है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्य डिबार है। वहां बाहरी केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी दशा में तंबू कनात लगाकर परीक्षाएं न आयोजित कराई जाएं। चूंकि इस बार पिछले साल से परीक्षा केंद्र कम है। इसलिए सभी केंद्रों पर जरूरी इंतजाम समय से पहले ही कर लिए जाएं। इसके लिए मंडलायुक्त प्रशासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करें और परीक्षा के दौरान सघन निरीक्षण की व्यवस्था के ¨बदुओं पर विशेष तौर से ध्यान दिया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की संख्या के आधार पर जिलों में सेक्टर विभाजित किए जाएं। किसी भी सेक्टर में दस- बारह परीक्षा केंद्र से अधिक न हो।
विष्णु श्याम बस्ती के पर्यवेक्षक अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने सभी मंडलों में पर्यवेक्षक के रूप में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इसमें बस्ती मंडल की जिम्मेदारी विष्णु श्याम द्विवेदी को मिली है।
चौकस रहेगी पुलिस मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा केंद्र और उसके सौ मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इसके साथ ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भी प्रतिबंध रहेगा। संवेदनशील केंद्रों पर एसटीएफ व सचल दस्ते के साथ दो कांस्टेबल भी तैनात होंगे
No comments:
Write comments