कानपुर नगर के बिधनू ब्लॉक में तैनात रहे निलंबित खंड शिक्षा अधिकारी बहाल, सीतापुर में मिली तैनाती, विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही रहेगी जारी
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने कानपुर नगर के विकास खंड बिधनू में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी भारत कुमार वर्मा को निलंबन अवधि को दृष्टिगत रखते हुए सेवा में बहाल कर दिया है। अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) मनोज कुमार द्विवेदी की ओर से 2 नवंबर 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, बहाली के बाद उन्हें जनपद सीतापुर में रिक्त खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।
भारत कुमार वर्मा को विभागीय कार्यों में लापरवाही, बैठकों में अनुपस्थिति एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना सहित विभिन्न आरोपों के आधार पर 16 मार्च 2026 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया था। उनके विरुद्ध आरोपपत्र भी जारी किया गया था।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सेवा में बहाली के बावजूद उनके विरुद्ध पूर्व में संस्थित विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही जारी रहेगी तथा जांच अधिकारी की आख्या के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।
No comments:
Write comments