
Saturday, October 8, 2022


पॉलीटेक्निक की 1.6 लाख सीटें खाली, 2,28,527 सीटों के सापेक्ष 80 हजार ने करायी काउंसिलिंग

35 बिंदुओं में जानिए निपुण एप्टीट्यूड टेस्ट 1 (NAT) पर आयोजित यूट्यूब सत्र का निचोड़
सरल एप के जरिए मूल्यांकन को लेकर दिनांक 12 अक्टूबर को यू-ट्यूब के माध्यम से ऑनलाइन गोष्ठी का आयोजन किए जाने के सम्बन्ध में।
35 बिंदुओं में जानिए निपुण एप्टीट्यूड टेस्ट 1 (NAT) पर आयोजित यूट्यूब सत्र का निचोड़
1 यह लर्निंग लेवल पर बेसलाइन पर काम करने के लिए असेसमेंट है।
2 यह असेसमेंट पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कराएं।
3 त्रैमासिक असेसमेंट कब – 18 अक्टूबर 2022 (पायलट प्रोजेक्ट)
4 त्रैमासिक असेसमेंट क्यों – यह निपुण लक्ष्य के प्रति हमारी वर्तमान प्रगति जांचने के लिए है। यह हमारा अगली तिमाही के लिए लक्ष्य निर्धारित करेगा।
5 इसी के आधार पर जनपद आधारित फोकस्ड गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
6 1 से 8 तक सभी कक्षाओं के छात्रों का आंकलन होगा।
7 आंकलन ओएमआर शीट पर होगा सरल ऐप के माध्यम से👉🏻 कक्षा 1 से तीन 3 हर बच्चे का आंकलन अध्यापक करेंगे v ओएमआर भरेंगे, और कक्षा 4 से 8 तक के बच्चे खुद हल करेंगे और ओएमआर भरेंगे।
8 सभी ओएमआर स्कैन का कार्य अध्यापक का ही होगा
9 Subject चयन में मंडल का नाम और सेट नंबर का ध्यान रखें। गलत चयन कतई न करें।
10 स्कैनिंग में फोन लैंडस्केप मोड में रखें।
11 जो छात्र आए नहीं हैं उन्हें एब्सेंट चिन्हित करें।
🔴 कक्षा 1 से 3 से जुड़े निर्देश
12 एक से तीन में हर बच्चे का प्रश्नपत्र अलग अलग नहीं होना है और यह बच्चों को वितरित नहीं करना है, अतः इनकी संख्या आप तक कम आई है।
13 पूरे प्रदेश में कक्षा के सेक्शन में A ही भरा जाना है।
14 प्रत्येक छात्र की यूनिक आईडी सरल ऐप पर उपलब्ध है, उसे एक दिन पहले ही सूचीबद्ध कर लें।
15 बच्चा उत्तर सही देता है तो गोला भरें अन्यथा उत्तर गलत होने या उत्तर न ज्ञात होने पर खाली छोड़ दें।
16 जब सभी बच्चों का आंकलन हो जाए तब ओएमआर भरने के उपरांत ही स्कैनिंग आरंभ करें।
17 ओएमआर शीट पर रिक्त स्थान पर कुछ भी नहीं लिखें।
18 स्कैन करते समय स्क्रीन पर केवल ओएमआर शीट ही आए अन्य कोई सामग्री मेज पर न रखें
19 एक बार में अधिकतम 5 ओएमआर शीट स्कैन करके सेव करें। पुनः शेष स्कैनिंग आरंभ करें। अधिक स्कैन होने पर अपलोड होने में समस्या आयेगी।
🔴 कक्षा 4 से 8 से जुड़े निर्देश
20 बच्चों को प्रश्नपत्र हल करने का पर्याप्त समय दें।
21 जब बच्चे प्रश्नपत्र हल कर लें तब ओएमआर शीट का वितरण करें।
22 एक ओएमआर शीट पर एक ही छात्र अंकित होगा।
23 ओएमआर शीट छात्र स्वयं भरेंगे। यदि मूल सूचना भरने में छात्र को कठिनाई है तो अध्यापक सहायता कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि बच्चे की आईडी गलत नहीं भरी जाए।
24 बच्चे यह पहले से सिखाएं कि वह गोला ठीक से भरे।
25 जब सब बच्चे ओएमआर शीट भर लेंगे तब हर बच्चे की ओएमआर शीट उसके नाम के कॉलम में सरल ऐप पर स्कैन करनी है।
26 जब सभी मार्कशीट स्कैन हो जाएं और स्कैन स्टेटस में संख्या प्रदर्शित होने लगे भी save all scan का विकल्प चयन करें।
27 कक्षा में संख्या अधिक हो तो 20 – 20 के बैच में स्कैन करें अधिक संख्या होने पर अपलोड होने में समस्या आयेगी।
28 यदि गलती से सेव पहले चयन हो जाए तो घबराएं नहीं दोबारा स्कैन चयन करके फिर स्कैनिंग कर सकते है।
29 कोई भी समस्या होने पर बेझिझक अपने एसआरजी/एआरपी/शिक्षक संकुल /तकनीकी शिक्षक संकुल से फोन पर बात करें।
30 प्रश्नपत्र में जितने प्रश्न हैं उतने गोले भरे जाने हैं शेष खाली छोड़ दिए जाएंगे।
31 स्कैन करते समय डाटा गलत है तो स्वयं ठीक करें।
32 शत प्रतिशत विद्यार्थियों का आंकलन करना सुनिश्चित करें।
33 कल समस्त अभिभावकों तक असेसमेंट के बारे में अवश्य बताएं ।
34 जनपद को निपुण बनाने में यह आकलन पहली सीढ़ी है ।
35 टीम भावना से कार्य करें ।
🔴 जुड़ने का लिंक: https://bit.ly/SaralTrainingYTLive
Friday, October 7, 2022

नेट से डाउनलोड रिजल्ट की कॉपी लगा सकेंगे बीएड काउन्सलिंग में हिस्सा ले रहे अभ्यर्थी

यूजीसी ने विश्वविद्यालय में रैगिंग से निपटने को सुझाए उपाय, छात्रों की नियमित काउंसलिंग करने की दी सलाह

आईटीआई में अब 'पहले आओ, पहले पाओ' की तर्ज पर प्रवेश, अन्तिम तिथि बढ़ी

PSPSA ने की परिषदीय शिक्षकों के लिए कई तरह के अवकाशों की मांग, देखें मांगपत्र
Thursday, October 6, 2022

विश्व शिक्षक दिवस: शिक्षा में रूपान्तरकारी बदलाव किये जाने की आवश्यकता पर UNESCO ने दिया बल

शिक्षा मंत्रालय ने प्रधानमंत्री युवा लेखक मार्गदर्शन योजना ‘युवा 2.0’ की शुरुआत की
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ युवा 2.0 लोकतंत्र (संस्थान, घटनाएं, लोग, संवैधानिक मूल्य-अतीत, वर्तमान एवं भविष्य) के विषय पर लेखकों की युवा पीढ़ी के दृष्टिकोण को सामने लाने के लिए भारत एट 75 प्रोजेक्ट (आजादी का अमृत महोत्सव) का हिस्सा है। यह योजना लेखकों का एक समूह तैयार करेगी जो भारतीय धरोहर, संस्कृति एवं ज्ञान तंत्र को बढ़ावा देने के लिए विविध विषयों पर लिख सकते हैं।’’

बीएड काउंसलिंग : पहले चरण के लिए तीन दिन शेष, 22 हजार छात्रों ने ही लिया काउंसलिंग में हिस्सा, 53 हजार नहीं आए

नियुक्ति की मांग को लेकर बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

फिट इंडिया क्विज कार्यक्रम में बच्चों की अधिक से अधिक प्रतिभागिता पर बेसिक शिक्षा विभाग का जोर

नर्सिंग में सुधार के लिए मिशन निरामया, अभियान का आठ अक्तूबर को सीएम योगी के हाथों होगा शुभारंभ
Wednesday, October 5, 2022

5 अक्टूबर : आज मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस, इन संदेशों के जरिए अपने शिक्षकों को दे सकते हैं संदेश

हैप्पीनेस करिकुलम के तहत अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों में मनाया जाएगा छात्रों का जन्मदिन! देखें सर्कुलर

बजट की कमी! यूपी बोर्ड ने कॉपी करवाई चेक, शिक्षकों का 8 करोड़ से ज्यादा भुगतान है बकाया

बीएड काउंसलिंग में 18 हजार विद्यार्थी हुए शामिल, 16 हजार ने कॉलेजों में सीटों का किया चयन

तदर्थ शिक्षकों का वेतन और सेवाएं अधर में, दो-तीन माह से शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर सीएम को लिखा पत्र

संशोधित तबादलों के अनुमोदन का इंतजार, कर्मचारी परेशान, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के बाबुओं के तबादले में गड़बड़ी का मामला

नए शिक्षकों की तैनाती की तैयारी, फिर भी कई जिलों में रहेगी कमी, माध्यमिक शिक्षा विभाग की तैयारी पर शिक्षक संघ ने उठाए सवाल
Tuesday, October 4, 2022

दरका शिक्षक संघों का वर्चस्व, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़ी राजनीतिक दलों की दखल, राजनीतिक दलों के उतरने से शिक्षक हितों को लगा झटका
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी उतारने से शिक्षक हितों को झटका, शिक्षक हित के बजाय जातीय व पार्टी के एजेंडे हो रहे हावी

बेहतर सुविधाओं के लिए सीतापुर दो कस्तूरबा विद्यालयों को मिला ISO प्रमाणन

बीएड काउंसिलिंग : 13 हजार विद्यार्थियों ने लॉक कीं सीटें, सीटों का अलॉटमेंट 9 अक्तूबर को

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना पर लगी रोक

छुट्टी से प्रमोशन तक के लिए निदेशालय की दौड़, शिक्षक परेशान
Monday, October 3, 2022

बीएड काउंसलिंग में 11 हजार ने अपलोड किए अभिलेख, साढ़े नौ हजार विद्यार्थियों ने किया कॉलेजों का चयन
Sunday, October 2, 2022

UGC: अब छात्र एक साथ दो डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई कर सकेंगे, देखें यूजीसी की गाइडलाइन

UGC : बिना PhD और NET किए बनेंगे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, यूजीसी ने जारी किए भर्ती के नियम और दिशानिर्देश

बीएड काउंसिलिंग : 6000 शामिल, 4500 सीटें बुक, 8 अक्तूबर तक पहली काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे
Saturday, October 1, 2022

देव दीपावली पर साढ़े तीन लाख दिए जलाएंगे वाराणसी के बेसिक शिक्षक, बीएसए वाराणसी ने दिया आदेश, दिया, तेल और बाती का खर्चा देगा पर्यटन विभाग
शिक्षा अधिकारी ने यह काम देव दीपावली पर शिक्षकों को दीये जलाने के लिए जारी किया है। इसमें बेसिक शिक्षकों को साढ़े तीन लाख दीये जलाने को कहा गया है। दिया और तेल बाती पर्यटन विभाग उपलब्ध कराएगा।

खेल शुल्क में 'खेल' नहीं कर पाएंगे सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान, खेल के आयोजनों पर ही खर्च करनी होगी यह राशि

बीएड की पहली काउंसिलिंग में शामिल हुए 2600 विद्यार्थी, नौ अक्तूबर तक चलेगी पहली काउंसलिंग, दस अक्तूबर से दूसरा चरण




