आजमगढ़ ’ निज संवाददाताशहर के अराजीबाग-ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन पर वर्चस्व को लेकर शनिवार को प्राथमिक शिक्षकों के दोनो गुट आमने-सामने हो गए। विवाद के चलते जहां मुख्य मार्ग चार घंटे जाम रहा वहीं आलाधिकारियों को विवाद के निपटारे के लिए दिन भर मशक्कत करनी पड़ी। प्राथमिक शिक्षक संघ अनीता गुट ने पूर्व अध्यक्ष स्व. चौधरी यादव व स्व. राम उजागिर यादव के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का सुरेंद्र गुट ने शिक्षकों की बैठक का आयोजन शिक्षक सदन में किया था। शनिवार को सुरेंद्र गुट ने शिक्षक सदन में बैठक शुरू कर की वहीं अनीता गुट भी श्रद्धांजलि सभा के लिए पहुंच गया। कार्यक्रम आयोजन को लेकर दोनों गुटो में विवाद शुरू हो गया। एक घंटे के बाद अनीता गुट मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर श्रद्धांजलि सभा शुरू कर दी, वहीं अंदर सुरेंद्र गुट की बैठक जारी रही। मुख्य मार्ग पर जाम के चलते आम जनता परेशान हो उठी। एसडीएम सदर अशोक कुमार सिंह, सीओ सिटी केके सरोज के साथ ही कोतवाल ईशा खां ने मौके पर पहुंच कर दोनों गुटो में समझौते का प्रयास किया, लेकिन दो बजे तक समझौता नहीं हो सका। अंत में एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और दोनो गुटो को समझा बुझा कर शांत कराया। इसके बाद तीन बजे के लगभग अनीता साइलेस गुट ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संपन्न कराया।
No comments:
Write comments