हरदोई, जागरण संवाददाता : उत्तर-प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि नवनियुक्त शिक्षकों को शीघ्र वेतन दिलाया जाएगा। शिक्षक भवन पर उत्तर-प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा पदाधिकारियों एवं शिक्षकों का होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता शिवशंकर पांडेय ने की। सरस्वती वंदना हरिशंकर पांडेय ने प्रस्तुत की। अगर न होती होली तो फिर हमको गले लगाता कौन गीत को सभी ने सराहा। होली मिलन के पश्चात शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। प्रमुख रूप से 72,825 व 29000 भर्ती में नियुक्त नवीन शिक्षकों के वेतन प्राप्त में प्रमाण पत्रों की जांच के नाम पर बिलंब हो रहा है। अध्यक्ष ने ऐसे शिक्षकों को आश्वस्त किया कि 5 अप्रैल को बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर वेतन शीघ्र दिलाया जाएगा। संचालन मंत्री विपिन कुमार सिंह ने किया। अनन्तराम पांडेय, मनीष मिश्र, ब्रजेश अवस्थी, अर्तयामी बाजपेई, करुणोंद्र प्रताप सिंह, रामऔतार दीक्षित, मोरध्वज सिंह, प्रशुभ सिंह, आलोक द्विवेदी, अशोक अवस्थी, उमेश मिश्र, कृष्णवीर सिंह चौहान, इंद्रमोहन त्रिपाठी, अनूप सनेही पांडेय, प्रदीप त्रिवेदी, प्रशांत द्विवेदी, नीलम रानी, नीता गुप्ता, जुबेदा बेगम, लक्ष्मी देवी, राजीव त्रिपाठी, पन्नालाल दीक्षित, बेचे लाल, अखिलेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
No comments:
Write comments