जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने बताया कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को भी 17,140 रुपये वेतनमान का लाभ शीघ्र ही मिलना शुरु हो जाएगा। सोमवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी की अगुवाई में बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला। जिसमें प्रमुख रूप से पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को सीधी भर्ती से आने वाले शिक्षकों से कम वेतन मिलने की बात कही गई। बताया कि सीधी भर्ती वालों को न्यूनतम 17,140 रुपये वेतनमान प्राप्त हो रहा है। मांग की कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को भी 17,140 रुपये न्यूनतम वेतनमान दिया जाए। वार्ता के दौरान बीएसए ने संबंधित लिपिक को शासनादेश के अनुसार तत्काल वरीयता सूची बनाने का आदेश दिया। कहा कि शीघ्र ही पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को भी 17,140 रुपये वेतनमान दिया जाएगा। बताया कि शिक्षकों को पदोन्नति अवधि का एरियर उपलब्ध कराना, कवर्जन कास्ट , खाद्यान्न एवं विभाग द्वारा भेजे जाने वाली धनराशि की सूची विद्यालय वार उपलब्ध कराने हेतु बीईओ को पत्र लिखकर क्रियान्वयन हेतु कहा गया है। अध्यक्ष के अलावा महामंत्री संतोष अग्नहोत्री व कोषाध्यक्ष उदय शंकर मिश्र शामिल रहे।
No comments:
Write comments