DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Monday, December 26, 2016

रामपुर : जनपद के प्रधानों और शहरी क्षेत्र में खाना दे रहे एनजीओ को बड़ा झटका लगा, जिले में मिड-डे मील देने का जिम्मा अक्षयपात्र को

जनपद के प्रधानों और शहरी क्षेत्र में खाना दे रहे एनजीओ को बड़ा झटका लगा है। अब शासन ने बच्चों को खाना देने के लिए अक्षयपात्र एनजीओ का चयन किया है। अक्षयपात्र 12 जिलों में बच्चों को खाना देगी, जिसमें रामपुर भी शामिल है। शहरी क्षेत्र में खाना देने वाले 18 एनजीओ का चयन निरस्त किया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ खाना भी दे रहा है। बच्चों को दोपहर का गर्म खाना दिया जाता है। गांव में प्रधान और प्रधानाध्यापक बच्चों को खाना दे रहे हैं, जबकि शहरी क्षेत्र में एनजीओ खाना दे रहे हैं, लेकिन अब शासन ने बड़ी संस्था अक्षयपात्र का चयन किया है। उसे प्रदेश के 12 जिले दिए गए हैं, जिसे रामपुर की जिम्मेदारी भी दी गई है। शासनादेश प्राप्त हो गया है, जिस पर जल्द ही अमल किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के बच्चों को खाना दे रहे एनजीओ भी हटा दिए जायेंगे। अक्षयपात्र के पास खाना बनाने की बड़ी मशीने हैं, जिनसे गुणवत्तायुक्त जल्दी खाना बनता है। जिले में साल भर में करीब दस करोड़ रुपये खाने पर खर्च हो रहे हैं। डीएम अमित किशोर ने बताया कि शासनादेश प्राप्त हो गया है।

No comments:
Write comments