DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, May 23, 2020

अनियमित रूप से हुईं भर्तियां निरस्त कर रिकवरी के आदेश

अनियमित रूप से हुईं भर्तियां  निरस्त कर रिकवरी के आदेश



■ शिक्षक भर्ती
● बालिका विद्यालयों में पदों पर हुई थी 89 अध्यापकों की भर्ती

● संयुत शिक्षा निदेशक ने दिए रिकवरी  के निर्देश


लखनऊ : राजधानी के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2016-17 में बालिका विद्यालयों में मृत पदों पर हुई 89 अध्यापकों की भर्तियों को निरस्त करने के आदेश शासन ने दिए हैं। यह भर्तियां मानक के विपरीत जाकर तत्कालीन डीआइओएस द्वितीय धीरेंद्र नाथ सिंह के द्वारा की गई थीं। 


संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि उक्त मामले की जानकारी होने पर शासन ने जांच कराई थी। इसके बाद धीरेंद्र नाथ सिंह समेत दो अधिकारियों और दो बाबुओं के खिलाफ दिखाई हुई थी। शासन ने शुक्रवार को जारी पत्र में उक्त शिक्षकों से वेतन रिकवरी के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डीआईओएस द्वितीय नंद कुमार और डीआइओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह से ब्योरा मांगा गया है कि गलत तरीके से नौकरी पाए शिक्षकों में से किसको कितना वेतन अब तक दिया गया है।


 शासन के आदेश पर परिषद ने यह आख्या मांगी है। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से वह प्रकरण चल रहा है। कई बार मामले की जांच भी हो चुकी है। 

No comments:
Write comments