DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बागपत बाँदा बांदा बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लख़नऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Saturday, September 18, 2021

राष्ट्रीय शिक्षा नीति : हाईस्कूल व इंटर में पढ़ेंगे तीन भाषाएं, बोर्ड ने शासन को भेजा त्रिभाषा का प्रस्ताव

राष्ट्रीय शिक्षा नीति : हाईस्कूल व इंटर में पढ़ेंगे तीन भाषाएं, बोर्ड ने शासन को भेजा त्रिभाषा का प्रस्ताव

● राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत त्रिभाषा का भेजा प्रस्ताव
● दो भारतीय व एक विदेशी भाषा बच्चों को लेनी होगी

प्रयागराज : यूपी बोर्ड के 28 हजार से अधिक स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के सवा करोड़ छात्र-छात्राओं को अब तीन भाषाएं पढ़नी होंगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत त्रिभाषा का प्रस्ताव बोर्ड ने शासन को भेज दिया है।


अभी दो भाषा की अनिवार्यता है। प्रदेश के अधिकांश बच्चे भारतीय भाषा के रूप में हिन्दी और विदेशी भाषा में अंग्रेजी लेते हैं। अब कम से कम दो भारतीय भाषाएं लेनी होंगी। छात्र चाहे तो तीनों भारतीय भाषा भी ले सकेगा।

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के विनियमों में भी संशोधन करना होगा। विदेशी भाषाएं, आधुनिक भारतीय भाषाएं और शास्त्रत्त्ीय भाषाओं के अध्ययन के लिए विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाओं के विवरण सहित प्रस्ताव शासन ने मांगा था।

मंडल मुख्यालय के स्कूल में पढ़ाएंगे विदेशी भाषा: शैक्षणिक सत्र 2022-23 से प्रत्येक मंडल मुख्यालय के जिले में एक राजकीय विद्यालय में विदेशी भाषा पढ़ाए जाने की सुविधा और पार्ट टाइम शिक्षक की सुविधा होगी। मंडल मुख्यालय के एक राजकीय विद्यालय की लाइब्रेरी में शास्त्रत्त्ीय भाषाओं की साहित्य की उपलब्धता और छात्रों के लिए विकल्प के रूप में इन भाषाओं के अध्ययन के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल की सुविधा होगी।

प्रत्येक जिले के एक राजकीय विद्यालय में दूसरे प्रदेशों की आधुनिक भारतीय भाषा पढ़ाए जाने की व्यवस्था की जाएगी। हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में द्विस्तरीय पाठ्यक्रम होगा। हिन्दी भाषा में संस्कृत का अंश जोड़े जाने विषयक पूर्व व्यवस्था को लागू करने की भी तैयारी है।

No comments:
Write comments