DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़
Showing posts with label स्कूल. Show all posts
Showing posts with label स्कूल. Show all posts

Monday, November 9, 2026

स्कूल खुद बताएंगे अपनी कमजोरी डिजिटल फ्रेमवर्क से होगा मूल्यांकन, 6 मानकों पर SQAAF के जरिये बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का होगा आकलन

स्कूल खुद बताएंगे अपनी कमजोरी डिजिटल फ्रेमवर्क से होगा मूल्यांकन, 6 मानकों पर SQAAF के जरिये बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का होगा आकलन

कमियां सामने आने पर प्रधानाचार्य बनाएंगे सुधार की कार्ययोजना

लखनऊ : प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों को खुद यह बताना होगा कि उनके विद्यालय में पढ़ाई का स्तर कैसा है और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। इसके लिए स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेमवर्क (SQAAF) लागू किया जाएगा। इसके तहत बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का डिजिटल माध्यम से मूल्यांकन होगा। स्कूल पहले अपना आकलन करेंगे। इसमें सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए सुधार की कार्ययोजना भी बनानी होगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से इस फ्रेमवर्क को तैयार किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत शुरू की जा रही इस व्यवस्था में स्कूलों को छह मानकों पर परखा जाएगा। इनमें भवन और सुरक्षा, शिक्षक व विद्यालय का नेतृत्व, पढ़ाने का तरीका, बच्चों का सीखने का स्तर, विद्यार्थियों का विकास और स्कूल का वातावरण शामिल है। इसके साथ ही अभिभावकों और समुदाय की भागीदारी भी देखी जाएगी। इस व्यवस्था में प्रधानाचार्य और शिक्षक तय मानकों के आधार पर अपने विद्यालय की स्थिति का आकलन करेंगे।



SQAAF के जरिए बेसिक व माध्यमिक स्कूलों की गुणवत्ता परखेंगे, पढ़ाई के स्तर का होगा आंकलन

मानकों के आधार पर भरी विद्यालय की रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन कर होगी विद्यालयों की ग्रेडिंग

यूपी के सरकारी स्कूलों का किया जाएगा मूल्यांकन, तैयार होगी रिपोर्ट

लखनऊ । यूपी में सरकारी बेसिक व माध्यमिक स्कूलों का मूल्यांकन किया जाएगा। विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर व किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है, उसका आंकलन किया जाएगा। स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेमवर्क (एसक्यूएएएफ) लागू किए जाने की तैयारी की जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसे आगे लागू कर गुणवत्तापरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा।

एसक्यूएएएफ को लागू किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है और अभी इसे अंतिम रूप देने की तैयारी की जा रही है। एक्यूएएएफ की मदद से स्कूलों में गुणवत्तापरक शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। जिसके माध्यम से प्रत्येक स्कूल का डिजिटल मूल्यांकन होगा। प्रधानाध्यापक मानकों के आधार पर अपने-अपने विद्यालय की रिपोर्ट इस पर भरेंगे और फिर उसके आधार पर मूल्यांकन कर ग्रेडिंग होगी। ऐसे स्कूल जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं उनके श्रेष्ठ नवाचारों को दूसरे स्कूलों में भी लागू किया जाएगा। जिन विद्यालयों का प्रदर्शन अपेक्षाकृत ठीक नहीं होगा, वहां सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा विभाग सुधार के लिए उपचारात्मक कदम उठाएगा।

एसएसक्यूएफ का मकसद विद्यालयों में गुणवत्तापरक सुधार किया जाना है। ग्रेडिंग के बाद स्कूलों को पर्याप्त अवसर दिया जाएगा कि किस तरह अपने यहां सुधार करें। सुधार करने के लिए शिक्षा विभाग उनकी पूरी मदद करेगा और निगरानी भी की जाएगी। फिलहाल खराब ग्रेडिंग किसी स्कूल को चेतावनी इत्यादि देकर हतोत्साहित नहीं किया जाएगा बल्कि उनके समक्ष रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। जिसके आधार पर वह आगे सुधार के लिए ठोस कदम उठा सकें। 




अब स्कूल खुद बताएंगे अपनी कमजोरी, बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का डिजिटल माध्यम से मूल्यांकन होगा

लखनऊ। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्यों को खुद यह बताना होगा कि उनके विद्यालय में पढ़ाई का स्तर कैसा है और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। इसके लिए स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन फ्रेमवर्क किया (एसक्यूएएएफ) लागू जाएगा। इसके तहत बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों का डिजिटल माध्यम से मूल्यांकन होगा।


 स्कूल पहले अपना आकलन करेंगे। इसमें सामने आने वाली कमियों को दूर करने के लिए सुधार की कार्ययोजना भी बनानी होगी। एससीईआरटी के निदेशक गणेश कुमार ने बताया कि स्टेट स्कूल स्टैंडर्ड अथारिटी की स्थापना के तहत यह फ्रेमवर्क तैयार है। इसे जल्द लागू किया जाएगा।

Friday, September 4, 2026

सरकारी स्कूलों में वीडियोग्राफी व बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने की याचिका खारिज, CJP के School Theek Karo अभियान को झटका

सरकारी स्कूलों में वीडियोग्राफी व बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ने की याचिका खारिज, CJP के School Theek Karo अभियान को झटका 


नई दिल्ली। राजस्थान और उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों, पत्रकारों, यूट्यूबर व सिविल सोसाइटी के सदस्यों के प्रवेश व वीडियोग्राफी पर लगी रोक जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इन प्रतिबंधों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से इन्कार कर दिया है।

जस्टिस पीएस नरसिम्हा व जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने बृहस्पतिवार को प्रिया मिश्रा की याचिका खारिज करते हुए कहा कि वह इस पर पर विचार विचार के के लिए इच्छुक नहीं है। 

राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने एक आदेश जारी कर सरकारी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रधानाचार्य की अनुमति को जरूरी किया था। वहीं, यूपी में अयोध्या के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों, यूट्यूबर और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों के बिना अनुमति प्रवेश व वीडियोग्राफी पर रोक लगाई थी। याचिका में इन दोनों आदेशों को चुनौती दी गई थी।


Sunday, April 20, 2025

अब कम चौड़ी सड़क पर भी स्कूल खोलना होगा आसान, 12 के बजाए अब नौ फीट चौड़ी सड़क पर भी पास होगा स्कूल के भवन का नक्शा

अब कम चौड़ी सड़क पर भी स्कूल खोलना होगा आसान, 12 के बजाए अब नौ फीट चौड़ी सड़क पर भी पास होगा स्कूल के भवन का नक्शा

सीएम योगी के निर्देश पर आवास विभाग ने भवन निर्माण एवं विकास उपविधि का संशोधित प्रारूप तैयार किया

पार्किंग व्यवस्था
10% अलग ब्लॉक बनाने की अनुमति मिल सकेगी



लखनऊ। प्रदेश में अब कम चौड़ी सड़कों पर भी स्कूल खोलना आसान होगा। सरकार प्राइमरी से डिग्री कॉलेज तक खोलने के लिए सड़कों की चौड़ाई समेत कई मानकों को सरल करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आवास विभाग ने भवन निर्माण एवं विकास उपविधि का संशोधित प्रारूप तैयार किया है।

इसमें सड़कों की चौड़ाई को 12 मीटर को घटाकर 9 मीटर करने का प्रावधान किया गया है। वहीं, स्कूलो परिसर में बसों के लिए पार्किंग बनाने की अनिवार्यता को समाप्त करते हुए अब इसे स्कूल के बाहर इसे बनाने की सुविधा दी देने की व्यवस्था की गई है।


प्रमुख सचिव आवास पी गुरुप्रसाद ने उपविधि के प्रस्तावित प्रारूप को जारी करते हुए इस पर आपत्तियां एंव सुझाव मांगी हैं। नए उपविधि में यूपी बोर्ड के साथ ही सीबीएसई, आईसीएसई, एआईसीटीई आदि के स्कूलों का नक्शा पास करने के मानक में बदलाव किया जा रहा है। साथ ही स्कूलों में खेल के मैदान और खुले क्षेत्र का प्रावधान भी रखा जाएगा। वहीं, स्कूल परिसर के अंदर लाने और ले जाने वालों गाड़ियों के लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।



अधिक चौड़ी सड़क पर अधिक ऊंचाई तक भवन बना सकेंगे

स्कूल भवन निर्माण के लिए फ्लोर एरिश रेशियो (एफएआर) सड़क की चौड़ाई के अनुसार सुविधा दी जाएगी। अधिक चौड़ी सड़क पर अधिक ऊंचाई तक भवन निर्माण की अनुमति दी जाएगी।

शैक्षिक संस्थानों की कई श्रेणियों को 10 से घटाकर 4 किया जा रहा है। आवासीय भूखंडों में क्रेच के लिए ग्राउंड कवरेज 25% तक करने की अनुमति होगी।


बहुमंजिला पार्किंग की दी जाएगी अनुमति

स्कूलों में बहुमंजिला पार्किंग की अनुमति दी जाएगी। उचित पार्किंग निजी स्कूलों में निवेश की राह खुलेगी को प्रोत्साहित
करने के लिए परिसर में 10 फीसदी अलग ब्लॉक बनाने की अनुमति मिलेगी।

सेटबैक में 20 से लेकर 40 फीसदी तक कवरेज की सुविधा दी जाएगी। राज्य सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में निजी स्कूलों के क्षेत्र में निवेश की राह खुलेगी।


Tuesday, March 18, 2025

प्रदेश के 1,41000 स्कूलों में सुरक्षा उपायों का मुआयना कराने की उ0प्र0 सरकार ने बनाई योजना

प्रदेश के 1,41000 स्कूलों में सुरक्षा उपायों का मुआयना कराने की उ0प्र0 सरकार ने बनाई योजना


लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में प्रदेश के 1,41000 स्कूलों की सुरक्षा का मुआयना कराने के मामले में राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि सरकार ने अविनाश मेहरोत्रा के केस में दिए दिशा निर्देशों के तहत इसकी योजना बना ली है और जल्द इसका विज्ञापन जारी किया जाएगा। राज्य सरकार के अपर महाधिवक्ता ने कहा कि इस कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। 


कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 28 मार्च को नियत की है। इससे पहले हुई सुनवाई पर हाईकोर्ट ने सुप्रीमकोर्ट के दिशा निर्देशों को 14 साल से लागू न किए जाने पर सख्त रुख अपनाया था। इस मामले में हाईकोर्ट ने, सुप्रीम कोर्ट के अविनाश मेहरोत्रा के मामले में दिए गए सुरक्षा संबंधी दिशा निर्देशों को लागू करने का आदेश दिया था। न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश गोमती रिवर बैंक रेजिडेंट्स की और से वर्ष 2020 में दाखिल जनहित याचिका पर दिया। 

Friday, July 5, 2024

बड़े स्कूलों में मर्ज होंगे बेसिक स्कूल? गौतमबुद्ध नगर से शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट, देशभर में लागू होगी ये व्यवस्‍था?

बेसिक को हाई स्कूलों में मिलाने की तैयारी? यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में होगा अध्ययन

केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट कंसल्टेशन ऑफ स्कूल में जिले के चार स्कूल चिन्हित, प्रदेश के 75 जिलों में से गौतमबुद्ध नगर को चुना

बड़े स्कूलों में मर्ज होंगे बेसिक स्कूल?  गौतमबुद्ध नगर से शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट, देशभर में लागू होगी ये व्यवस्‍था?


उत्तर प्रदेश के बेसिक स्कूल आसपास के बड़े स्कूलों में मर्ज होंगे। केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट कंसल्टेशन ऑफ स्कूल के तहत यूपी के 75 जिलों में से ग्रेटर नोएडा के चार स्कूलों का चयन किया गया है। यहां प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे पूरे यूपी में लागू किया जाएगा।


यूपी में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी पहल की है। इसके तहत बेसिक स्कूलों को उसके आसपास के बड़े स्कूलों में मर्ज किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल ग्रेटर नोएडा के चार स्कूलों को चयनित किया गया है। यहां प्रयोग सफल होने के बाद इसे पूरे उत्तर प्रदेश में लागू किया जाएगा। इनको मर्ज कैसे किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार पायलट प्रोजेक्ट कंसल्टेशन ऑफ स्कूल के तहत अध्ययन करा रही है।


इसी के तहत गौतमबुद्ध नगर के चार बेसिक स्कूलों का चयन किया गया है। यहां पर भारत सरकार की टीम अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। उसके बाद प्रोजेक्ट को पूरे देश में लागू किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से केंद्र सरकार के अफसरों ने गौतम बुद्धनगर के अफसरों को निर्देशित किया है।


जिला बेसिक ‌शिक्षा अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार कंसल्टेशन ऑफ स्कूल नाम से पायलट प्रोजेक्ट के तहत बेसिक स्कूलों को बड़े स्कूलों में मर्ज करने की तैयारी कर रही है। अध्ययन के लिए यूपी के गौतमबुद्ध नगर के चार स्कूल चयनित किए गए हैं। इन स्कूलों में 16 से 18 बच्चों का नामांकन है। स्कूलों के आसपास कक्षा एक से 12 तक के सरकारी स्कूलों को देखा जाएगा। छोटे स्कूलों को इन बड़ों स्कूलों में मर्ज किया जाएगा।


गौतमबुद्धनगर के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने क्या बताया?
गौतम बुद्ध नगर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट में हर प्रदेश से एक जिला चुना गया है। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर को चुना हैं। भारत सरकार की टीम यहां आकर स्कूलों को मर्ज करने की स्टडी करेगी। विभाग सहयोगी के तौर पर काम करेगा। तीन माह में स्टडी रिपोर्ट पूरी की जाएगी। उसके बाद इस प्रोजेक्ट को देश भर में लागू किया जाएगा।

अध्ययन में नए स्कूल तक बच्चों के जाने की व्यवस्था और उनका नामांकन, साथ ही ऐसे होने पर किस-किस तरह की समस्या आएंगी। इन सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। तीन माह के अंदर अध्ययन पूरा हो जाएगा। अफसरों ने बताया कि नए शिक्षा नीति और शिक्षा का अधिकार अधिनियम को आसान बनाने के मकसद से प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। विलय होने से बेसिक स्कूलों पर हो रहा खर्च भी कम होगा।


मध्य प्रदेश का मॉडल भी रहा है चर्चा में
मध्य प्रदेश का ‘एक शाला-एक परिसर’ मॉडल भी काफी चर्चा में रहा है। इसके तहत जिन स्कूलों में 50 से कम छात्र, उनका बड़े स्कूल में विलय किया गया। नीति आयोग ने सभी राज्यों में इसे लागू करने की सिफारिश भी की थी, लेकिन इस समय सरकार अपने पायलट प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

बताते चले कि पूर्व में यूपी में भी संविलियन के जरिए एक परिसर में स्थित स्कूलों का आपस में मर्जर किया जा चुका है। 

Tuesday, March 28, 2023

स्कूलों को 15% फीस लौटाने का आदेश, निजी स्कूलों का फीस वापसी से साफ इंकार

स्कूलों को 15% फीस लौटाने का आदेश, निजी स्कूलों का फीस वापसी से साफ इंकार 


लखनऊ : उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद  सरकार के आदेश के बाद  डीआईओएस ने सभी बोर्ड के स्कूलों के प्रबंधन व प्रधानाचार्यों को आदेश दिये हैं कि वे सत्र 2020-21 में कोरोना के दौरान ली गई फीस का 15 फीसदी अगली कक्षा में समायोजित करें। जो बच्चे पास होकर स्कूल छोड़ दिये हैं, उनकी फीस अभिभावकों को लौटाएं। डीआईओएस ने फीस वापसी के सम्बंध में पूर्व में दिये गए इलाहाबाद हाईकोर्ट व डीएम के आदेश का स्कूलों से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं।


यदि फीस समायोजित करने या लौटाने में स्कूल आनाकानी करते हैं। तो अभिभावक इन स्कूलों की शिकायत डीएम की अध्यक्षता में बनी जिला शुल्क नियामक समिति से करें। समिति इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। डीआईओएस राकेश कुमार पाण्डेय ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला 24 मार्च को स्कूलों को भेजे पत्र में कहा कि छह जनवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट के कोरोना कॉल के चलते सत्र 2020-21 में वसूली गई फीस में 15 प्रतिशत फीस अभिभावकों को लौटाने के आदेश का हवाला दिया है। कोर्ट ने कहा था कि जो बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं, उनकी वापसी वाली फीस को स्कूल अगली कक्षा में समायोजित करने के आदेश दिये थे।


निजी स्कूल तैयार नहीं 
यदि किसी स्कूल व व्यक्ति को जिला शुल्क नियामक समिति के निर्णय से संतुष्ट नहीं है। वह मण्डलीय स्ववित्तपोषित स्वतंत्र विद्यालय अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील कर सकता है। इसका निस्तारण मण्डलीय प्राधिकरण करेगा। हालांकि यह फीस लौटाने के मुद्दे पर लखनऊ के निजी स्कूल तैयार नहीं है। स्कूलों के प्रबंधकों ने साफ कह दिया है कि वह पहले ही 15 फीसदी से अधिक फीस में रियायत दे चुके हैं। स्कूल प्रबंधकों का कहना है कि अब इससे अतिरिक्त रियायत नहीं दी जा सकती है।