DISTRICT WISE NEWS

अंबेडकरनगर अमरोहा अमेठी अलीगढ़ आगरा इटावा इलाहाबाद उन्नाव एटा औरैया कन्नौज कानपुर कानपुर देहात कानपुर नगर कासगंज कुशीनगर कौशांबी कौशाम्बी गाजियाबाद गाजीपुर गोंडा गोण्डा गोरखपुर गौतमबुद्ध नगर गौतमबुद्धनगर चंदौली चन्दौली चित्रकूट जालौन जौनपुर ज्योतिबा फुले नगर झाँसी झांसी देवरिया पीलीभीत फतेहपुर फर्रुखाबाद फिरोजाबाद फैजाबाद बदायूं बरेली बलरामपुर बलिया बस्ती बहराइच बाँदा बांदा बागपत बाराबंकी बिजनौर बुलंदशहर बुलन्दशहर भदोही मऊ मथुरा महराजगंज महोबा मिर्जापुर मीरजापुर मुजफ्फरनगर मुरादाबाद मेरठ मैनपुरी रामपुर रायबरेली लखनऊ लखीमपुर खीरी ललितपुर लख़नऊ वाराणसी शामली शाहजहाँपुर श्रावस्ती संतकबीरनगर संभल सहारनपुर सिद्धार्थनगर सीतापुर सुलतानपुर सुल्तानपुर सोनभद्र हमीरपुर हरदोई हाथरस हापुड़

Friday, August 26, 2016

प्रतापगढ़ : शिक्षक दिवस और सशस्त्र सेना झंडा दिवस बना बेसिक विभाग के अफसरों के लिए जेब भरने का जरिया, 6 रूपये के टिकट के वसूले जा रहे 63 से 84 रूपये


शिक्षक दिवस व सशस्त्र सेना झंडा दिवस बेल्हा में बेसिक विभाग के अफसरों के लिए जेब भरने का जरिया बन गया है। अधिकारी छह रुपए कीमतवाला टिकट हेडमास्टर को देकर 63 से 84 रुपए तक वसूल रहे हैं। ऐसा वह बेसिक शिक्षाधिकारी के फरमान पर किए जाने की पुष्टि भी कर रहे हैं। इस गोरखधंधे से परेशान शिक्षक चाहकर भी विरोध नहीं कर पा रहे हैं।

प्रत्येक वर्ष पांच सितम्बर को मनाए जानेवाले शिक्षक दिवस से पूर्व परिषदीय स्कूलों में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से टिकट बांटा जाता है, जिसकी कीमत दो रुपए होती है। इस वर्ष करीब पखवाड़ाभर पहले से ही विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में शिक्षक दिवस के दो टिकट व सशस्त्र सेना झंडा दिवस का एक टिकट भेज दिया गया। इसके बदले में प्रत्येक स्कूल से 63 से 84 रुपए तक जमा कराए जा रहे हैं। तीनों टिकट की वास्तविक कीमत महज छह रुपए है। जब शिक्षकों ने पूछा तो बताया गया कि यह फरमान बीएसए की ओर से जारी किया गया है।

कहा गया है कि प्रत्येक न्याय पंचायत से 11 हजार रुपए की वसूली की जानी है। ऐसे में न्याय पंचायत के प्रत्येक विद्यालय से कितनी धनराशि वसूल की जानी है, यह न्याय पंचायत प्रभारी निर्धारित करेंगे और प्रत्येक विद्यालय से वसूली कर ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर जमा कराएंगे। बीएसए के उक्त फरमान का विरोध करने की हिम्मत तो किसी हेडमास्टर ने नहीं की, लेकिन दबी जुबान से यह चर्चा जरूर कर रहे हैं कि यह वसूली अवैध है, जिसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

उधर बीएसए अजय कुमार सिंह का कहना है कि शिक्षक दिवस व सशस्त्र सेना झंडा दिवस के टिकट के नाम पर वसूली की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है और न ही उन्होंने ऐसा कोई निर्देश दिया है। वसूली करने वालों की जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Write comments